IND vs WAXI: 36 रनों से भारत की शर्मनाक हार, नहीं सुधरेंगे पंत! राहुल की पारी गई बेकार, विडियो हुआ वाइरल

0
83
views
IND vs WAXI: India's humiliating defeat by 36 runs, Pant will not improve! Rahul's innings went in vain, Rohit did not bat
PC: Twitter

India vs Western Australia XI, 2nd Matchभारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच दूसरा अभ्यास मैच पर्थ में खेला गया ।जहां भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है ,जहां भारतीय टीम ने दूसरा अभ्यास मैच 36 रनों से हारा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना पाई। जा एक बार फिर ऋषभ पंत एक हाथ से छक्का लगाने के चक्कर में अपना विकेट गवाएं।

लोकेश राहुल और ऋषभ पंत ने की थी पारी की शुरुआत

IND vs WAXI: India's humiliating defeat by 36 runs, Pant will not improve! Rahul's innings went in vain, Rohit did not bat
PC: Twitter

जीत  के  लिए  168 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के इस  अभ्यास मैच के कप्तान लोकेश राहुल ने ऋषभ पंत के साथ ओपनर की भूमिका अदा की ,जहां लोकेश राहुल ने 55 गेंदों पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाए ।वहीं ऋषभ पंत ने 11 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 9 रन बनाए वहीं एक बार फिर ऋषभ पंत का गैर जिम्मेदाराना शॉट देखा गया जहां उन्होंने एक हाथ से छक्के लगाने के चक्कर में अपना विकेट गवाया।

नहीं चले हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली तो दूसरी ओर फिनिशर की भूमिका अदा करने वाले दिनेश कार्तिक 14 गेंदों पर 10 रन ही बना पाए ।वही हर्षल पटेल 2, रविचंद्रन अश्विन 2 रन ,दीपक हुडा 6 रन बनाकर आउट हुए।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी

बल्लेबाजी की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट ने 39 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन बनाए तो दूसरी और निक ने 41 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली।

अश्विनी ने चटकाए तीन विकेट

भारतीय टीम से सबसे सफल गेंदबाज अश्विन है ,जहां उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं हर्षल पटेल ने चार ओवर में 27 रन देकर दो सफलता अर्जित की।

सूर्यकुमार विराट कोहली नहीं थे मौजूद

गौरतलब है कि अभ्यास मैच में जहां विराट कोहली ने फील्डिंग तो की लेकिन बल्लेबाजी करने नहीं आए।  वहीं रोहित शर्मा भी बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे ,जहां एक्सपेरिमेंट के तौर पर भारतीय टीम हर एक पोजीशन पर हर एक खिलाड़ी को आजमाना चाह रही थी वही यह  भी देखना चाह रही थी कि अगर सूर्यकुमार यादव विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं बल्लेबाजी करते हैं तो टीम कैसा प्रदर्शन करती हैं  और  नतीजा  आपके  सामने  है।

विडियो

;

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here