India Women vs Pakistan Women, 13th Matchभारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला की टीम के बीच एशिया कप का तेरहवां मुकाबला सिलहट के मैदान पर खेला गया। जहां रोमांच से भरपूर इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 13 रनों से जीत कर बड़ा उलटफेर कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए ,लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 124 रनों पर ढेर हो गई ।हालांकि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने ताबड़तोड़ अंदाज में मैच 13 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से 26 रन बनाकर मैच का रुख भारत की ओर होने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनके आउट होने के बाद ही भारतीय टीम की आखिरी आशा उनके साथी पवेलियन वापस लौट गए।
निदा की शानदार पारी
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी निदा डार ने 33 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी ।खेली जहां t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाली भी प्लेयर निदा । जिसके लिए निदा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।
दीप्ति शर्मा ने एक बार से फिर से मचाई धूम

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट का है ।वही पूजा वस्त्रकर को दो सफलता हाथ लगी । रेणुका सिंह 1 को 1 विकेट के साथ संतोष करना पड़ा।
भारत के सलामी जोड़ी मेघना और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की जहां मेघना 15 रन के स्कोर पर और मंदाना 17 रन के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटी। वही अपने करियर के बेस्ट फॉर में चल रही जेमिमाह रोड्रिग्स भी अधिक देर तक नहीं टिक की जहां उनका सबसे महत्वपूर्ण विकेट निदा डार ने लिया। जेमिमाह रोड्रिग्स 2 रन के स्कोर पर आउट हुई ।
हरमनप्रीत का भी नहीं चला बल्ला
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत का शिकार भी निदा ने किया। जहां 12 रन के स्कोर पर आउट हुए। वही दीप्ति शर्मा ने 16 रनों का योगदान दिया ।
ऋचा घोष (Richa Ghosh)ने मचाई तबाही

ऋचा घोष ने आने के साथ ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी ।जहां 13 गेंदों पर उन्होंने 3 छक्के जड़े वही एक चौका भी उन्होंने शानदार जड़ा । 200 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 26 रनों की पारी खेली, वहीं जिस तरह बल्लेबाजी कर रही थी लग रहा था यह टीम इंडिया जरूर पाकिस्तान से इस मुकाबले को जीत जाएगी लेकिन सादिया इकबाल ने आलिया के हाथों उनका कैच आउट करवा कर मैच का रुख पूरी तरह से पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। यही टर्निंग प्वाइंट था जब भारतीय टीम के हाथों से मुकाबला फिसल गया। लेकिन जिस अंदाज में घोष ने संघर्ष दिखाया और ताबड़तोड़ अंदाज में बेफिक्री के साथ बल्लेबाजी की उन्होंने करोड़ों दिल जीते।
video
How good was that hitting from Richa Ghosh? 😍#CricketTwitter #INDvPAK pic.twitter.com/sNwiVhKx0s
— Female Cricket (@imfemalecricket) October 7, 2022







