INDvsSA One-Day series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 द्विपक्षीय सीरीज का अंत भारतीय टीम ने 2-1 से जीत के साथ किया ।वहीं अब बारी वनडे की है ।जहां वनडे टीम के कप्तान शिखर धवन होंगे ।वही भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली हार्दिक पांड्या लोकेश राहुल जैसे दिग्गज कि गैरमौजूदगी में अब सारा दारोमदार शिखर धवन पर होगा ।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के मिशन मेलबर्न के लिए रवाना होगी।
शिखर धवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बयान

वनडे सीरीज के लिए भारत के कप्तान शिखर धवन होंगे। जहां उन्होंने यह साफ किया कि टीम बेहद शानदार है इस टीम के साथ पहले भी वेस्टइंडीज में खेल चुके हैं जिंबाब्वे में खेल चुके हैं ।काफी सारे वही प्लेयर है जो कि दोनों श्रृंखला में थे। वहीं दो-तीन नए लड़के भी आए हैं श्रृंखला में, हम पहले खेल चुके हैं तो एक अच्छी ट्यूनिंग है सबके साथ और नई एनर्जी जोश के साथ खेलते नजर आएंगे। साथ में ही वे दो तीन सीजन से अच्छा खेलते आ रहे हैं तो टीम का हौसला बुलंद है और टीम संतुलित है।
दीपक चहर श्रेयस भी खेलते आएंगे नजर
गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंड बाय प्लेयर की सूची में दीपक का नाम है ।हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के बाद यह दोनों प्लेयर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।
राहुल त्रिपाठी और रजत पाटीदार पर होगी नजर

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले राहुल त्रिपाठी पर भी नजर होगी कि क्या उन्हें धवन मौका देते हैं या नहीं वही आरसीबी के ओर से खेलने वाले रजत पाटीदार पर भी सभी फैंस की नजर होगी ।जहां दोनों ही प्लेयर आक्रामक है एवं विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करने के लिए माहिर है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन, (कप्तान) , श्रेयस (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, रजत पाटीदार ,संजू सैमसंग, इशान किशन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान, मुकेश कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
विडीओ
💬💬 ‘We have a good squad and it is great to see fresh energy and enthusiasm among the new players in the side’ – #TeamIndia captain @SDhawan25 ahead of the #INDvSA ODI series 👍 pic.twitter.com/IxuwGy5BBF
— BCCI (@BCCI) October 5, 2022
;







