India Capitals vs Bhilwara Kings, Final इंडिया कैपिटल और भीलवाड़ा के बीच लीजेंड्स लिग का फाइनल मुकाबला जयपुर में आयोजित किया गया। जहां इस फाइनल मुकाबले को गौतम गंभीर की टीम ने 104 रनों से जीत दर्ज कर इरफान पठान की टीम को हराया। जहां टॉस जीतकर इरफान पठान ने गंभीर की टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल ने 20 ओवर में 211 रन 7 विकेट पर बनाया। जिसके जवाब में भीलवाड़ा 107 रनों पर सिमट गई।
21 रन पर गिर गए थे गंभीर टीम के 4 विकेट

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की टीम इंडिया कैपिटल्स ने अपने 4 विकेट 21 रन पर को दिए थे जहां गंभीर 8 रन बनाकर हैमिल्टन मसाकाद्जा 1 रन बनाकर , स्मिथ में 3 रन बनाकर और रामदेव शून्य पर पवेलियन वापस लौट चुके थे।किसने सोचा होगा की गौतम गंभीर की टीम ने जब 4 विकेट 21 रन पर गिर गए होंगे तो टीम 211 रन बनाएगी लेकिन कुछ ऐसा ही कर गुजरने की ख्वाहिश से उतरे रॉस टेलर और जॉनसन।
रॉस टेलर (Ross Taylor)और जॉनसन (Johnson) के बीच हुई ताबड़तोड़ 126 रनों की साझेदारी

गौतम गंभीर ने छठे नंबर पर जॉनसन को रॉस टेलर के साथ उतारा जहां लेफ्ट एंड राइट हैंड कॉन्बिनेशन को देखते हुए गौतम गंभीर ने यह निर्णय लिया वही यह निर्णय टीम के लिए वरदान साबित हुई जहां रॉस टेलर ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 82 रन बनाए तो दूसरी ओर जॉनसन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल।
अंत में नर्स ने मचाया गदर

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नर्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन ठोके।
भीलवाड़ा की ओर से पनेसर और राहुल शर्मा राय शानदार

इरफान पठान (Irfan pathan)की भीलवाड़ा टीम की ओर से पनेसर और राहुल शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जहां परमेश्वर को दो सफलता है तो राहुल शर्मा को चार सफलता मिली हालांकि इन दोनों स्पिनरों के जाने के उपरांत श्रीशांत और पठान की जमकर पिटाई रॉस टेलर और जॉनसन ने की।
इरफान पठान की भीलवाड़ा टीम ने पावर प्ले में खोए तीन महत्वपूर्ण विकेट
मतलब है कि भीलवाड़ा टीम अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले 2 प्लेयर विलियम पोर्टरफील्ड और मोर्ने के जल्दी आउट हो जाने के उपरांत इरफान पठान की टीम पर अतिरिक्त दबाव पड़ा ।जहां मोर्ने ने 8 रन पर तो दूसरी ओर विलियम पोर्टरफील्ड 28 के टीम के स्कोर पर आउट हुए। के बाद बल्लेबाजी करने आए यूसुफ़ पठान में अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और 6 रन पर आउट हुए।
शेन वॉटसन कारण आउट रहा टर्निंग प्वाइंट

हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे शेन वॉटसन 19 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए इरफान पठान की गलत कॉल पर उन्हें दौड़ना पड़ा इसकी वजह से जॉनसन ने उन्हें रन आउट किया। यही मौका था जब खेल का रुख पूरी तरह से इंडिया कैपिटल्स के कब्जे में आया।
प्रवीण तांबे ने फिर बिखेरा जलवा

इंडिया कैपिटल्स की ओर से प्रवीण तांबे ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो सफलता अर्जित की वही 11 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भी प्लेयर बने। जॉनसन ने 1 तथा राजेश भाटिया ने एक सफलता अर्जित की।
मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच का खिताब रॉस टेलर को दिया गया जिन्होंने 41 गेंदों पर 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
प्लेयर ऑफ़ द सिरीज़ ( Yusuf pathan man of the series)

यूसुफ़ पठान को मैन ऑफ़ द सिरीज़ के ख़िताब से नवाज़ गया।
चैंपियन टीम इंडिया कैपिटल्स को मिले दो करोड़, भीलवाड़ा को करना पड़ा एक करोड़ से संतोष
लीजेंड्स लिखकर चैंपियन टीम बनी इंडिया कैपिटल्स को दो करो के पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं रनर अप रही टीम भीलवाड़ा को एक करोड़ रुपए की धनराशि दी गई।







