Gujarat Giants vs Bhilwara Kings, 3 v Q(loser):लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जहां भीलवाड़ा किंग्स के दिग्गज गेंदबाज श्रीसंत ने कमाल कर दिया जहां उन्होंने न केवल 4 ओवर में 28 रन देकर दो सफलता अर्जित की वही शानदार रन आउट कर दिल जीत लिया ,आगे खबर विस्तार से।
गुजरात जायंट्स ने बनाए 194 रन

गुजरात की ओर से बल्लेबाजी करने आए दिलशान और क्रिस गेल ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े जहां क्रिस गेल 5 रन बनाकर रनआउट हुए। वहीं दिलशान ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए जिन्हें श्रीशांत ने अपनी धारदार गेंद से क्लीन बोल्ड कर चलता किया।
वही स्टुअर्ट बिन्नी को जो कि 4 रनों पर खेल रहे थे उन्हें भी शानदार यॉर्कर गेंद पर श्रीसंत ने मैदान के बाहर का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि यह मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात के लिए महत्वपूर्ण है जहां जीतने वाली टीम फाइनल में इंडिया कैपिटल के साथ भिड़ेगी। गुजरात की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर है केविन ओ ब्रायन जिन्होंने 24 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली, वहीं यशपाल सिंह ने 35 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया।
श्रीसंत (Sreesanth)ने की घातक गेंदबाजी
श्रीसंत पुराने लय में दिखे, जहां श्रीशांत ने धारदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 28 रन देकर दो सफलता अर्जित की वही वह सबसे कंजूस गेंदबाज मैच के रहे ,जहां उन्होंने केवल 7 की इकोनामी से रन दिए।
श्रीसंत(S Sreesanth)ने किया अद्भुत रन आउट

भीलवाड़ा किंग से 20 वां ओवर श्रीशांत ने किया। जहां उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर डाइव लगाकर फील्डिंग करते हुए एमिरेट्स को रन आउट किया। मेड ऑफ की दिशा में एमिरेट्स ने शॉट लगाया जहां अपनी दाहिनी ओर डाइव करते हुए श्रीसंत ने गेंद को पकड़ा और फिर 360 डिग्री घूमते हुए गेंद को गिरते हुए विकेट से दे मारा। जहां अपनी गेंद पर ही फील्डिंग करते हुए शानदार रन आउट को अंजाम दिया।
video
Another knocked by @sreesanth36 #BhilwaraKings #wicket #sreesanth pic.twitter.com/xT0HUqiEz0
— Bhilwara Kings (@Bhilwarakings) October 3, 2022
;







