IND vs SA: सूर्यकुमार और कोहली ने मचाई बल्ले से तबाही, टूटे 7 रिकॉर्ड, राहुल-रोहित ने भी उड़ाया गर्दा

0
74
views
IND vs SA: Suryakumar and Kohli wreaked havoc with the bat, 7 records broken, Rahul-Rohit also blew up
PC: BCCI

India vs South Africa, 2nd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय t20 इंटरनेशनल श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बर्सपरा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में आयोजित किया गया है। जहां दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ,वहीं बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया ।जहां अब जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम को 238 रनों की दरकार है।

कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान लोकेश राहुल ने जमाया रंग

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे लोकेश राहुल और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की ,जहां कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।वहीं दूसरी और लोकेश राहुल ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और चार छक्के की मदद से 57 रनों की विस्फोटक अंदाज में पारी खेली।

सूर्या आए और सूर्या छाए

IND vs SA: Suryakumar and Kohli wreaked havoc with the bat, 7 records broken, Rahul-Rohit also blew up
PC: BCCI

चिर परिचित अंदाज में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन किया ।जहां उन्होंने t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरा किया ,वहीं 22 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से उन्होंने 277 के स्ट्राइक रेट से 61 रनों की आतिशी पारी खेली ।जहां उन्होंने डेमोक्रेटिक अंदाज में बिना किसी भेदभाव के हर एक गेंदबाज को बौना साबित करते हुए हर ओवर में जबर्दस्त धुनाई की।

विराट कोहली ने भी दिखाया दम

विराट कोहली ने पहले कुछ गेंदों का सामना करते हुए समय लिया इसके बाद उन्होंने 28 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी ।अंत में आए दिनेश कार्तिक में भी रंग जमाया और दो छक्के और एक चौके की मदद से 7 गेंदों पर 17 रन की आतिशी पारी खेल भारत का स्कोर 27 रन पर पहुंचाया।

टूटे यह रिकॉर्ड

IND vs SA: Suryakumar and Kohli wreaked havoc with the bat, 7 records broken, Rahul-Rohit also blew up
PC: BCCI

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले प्लेयर बने,सूर्य कुमार ,जहां उन्होंने 503 गेंदों का सामना किया।

सूर्याकुमार ने t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 साल में सर्वाधिक 793 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया।

सूर्यकुमार ने इसके साथ ही t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 साल में सर्वाधिक 50, t20 इंटरनेशनल छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया।

भारत की ओर से दूसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेलने वाले प्लेयर बने सूर्यकुमार .जहां उन्होंने 18 गेंदों पर 50 रन बनाए एवं संयुक्त रूप से लोकेश राहुल के बराबरी की।

IND vs SA: Suryakumar and Kohli wreaked havoc with the bat, 7 records broken, Rahul-Rohit also blew up
PC: BCCI

t20 में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बने विराट कोहली ।जहां उन्होंने एक ग्यारह हजार का आंकड़ा पार किया। वह 11000 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में भारत की ओर से या कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने। विराट कोहली ने t20 क्रिकेट में कुल 11013 रन बनाए हैं वही दूसरा स्थान पर रोहित शर्मा 10587 रन बनाया ।

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 50 प्लस पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया जहां उन्होंने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के 14 बार 50 प्लस पार्टनरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है वहीं रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बीच अब तक कुल 15 बार 50 से अधिक रनों की पार्टनरशिप t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हुई है।

रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने टी-20 I क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक 174 4 रनों की पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड में अपने नाम किया है,  पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और धवन का था जहां धवन और रोहित शर्मा के बीच t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1743 रन की साझेदारी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here