IND vs SA: भारत ने 16 रन से द.अफ्रीका को रौंद रचा इतिहास, मिलर के शतक पर भारी पड़ा सूर्यकुमार का 61 रन, टूटे ये 14 रिकॉर्ड, लगे 25 छक्के

0
96
views
IND vs SA: India trampled Africa by 16 runs, Suryakumar's 61 runs over Miller's century, these 14 records were broken, 25 sixes hit
PC: BCCI

India vs South Africa, 2nd T20I -भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया जहां भारतीय टीम ने रोमांचक मैच को 16 रनों से जीत लिया है एवं इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 221/3 रन बना पाई।

टीम इंडिया ने 2010 के बाद साउथ अफ्रीका को भारत में लिमिटेड ओवर सीरीज में हराया जहां 12 साल के बाद भारतीय टीम ने ऐसा करने में कामयाबी हासिल की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है वहीं तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को इंदौर के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय सरजमीं पर t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में  भारत की दक्षिण अफ्रीका पर पहली सीरीज जीत है जहां साल 2015 से साल 2022 तक कुल चार श्रृंखला खेली जा चुकी है।

लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ पारी

IND vs SA: India trampled Africa by 16 runs, Suryakumar's 61 runs over Miller's century, these 14 records were broken, 25 sixes hit
PC: bcci

लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की जहां लोकेश राहुल ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन बनाए तो दूसरी और रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली वहीं लोकेश राहुल ने t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 20 वा अर्धशतक पूरा किया।

विराट के बल्ले ने बरसाए रन

विराट कोहली एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हालांकि उन्होंने पहले कुछ गेंदों पर संभलकर खेला लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना मोमेंटम चेंज किया। जहां 28 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से विराट कोहली ने 49 रन की धाकड़ नाबाद पारी खेली ।वहीं इसके साथ ही उन्होंने t20 क्रिकेट में अपने 11000 रन भी पूरा किया और भारत की ओर से 11000 रन बनाने वाले t20 में वह पहले बल्लेबाज भी बने।

सूर्य कुमार की चमकती धुआंधार पारी

IND vs SA: India trampled Africa by 16 runs, Suryakumar's 61 runs over Miller's century, these 14 records were broken, 25 sixes hit
PC: bcci

सूर्यकुमार ने आने के साथ ही ताबड़तोड़ अंदाज में छक्के और चौके की बारिश करने शुरू कर दी ।सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 277 का रहा। जहां ने हर गेंदबाजों की धुनाई कसकर की।  जिस अंदाज में मिलर और डिकॉक ने174 रनों की पार्टनरशिप की और मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए वही सूर्यकुमार की पारी कितनी महत्वपूर्ण थी इसका अंदाजा होता है। सूर्यकुमार  को  गेम  ड्रीम  XI  गेम  changer  के  अवार्ड  से  सम्मानित  किया  गया।

डेविड मिलर और डि कॉक ने किया पलटवार

IND vs SA: India trampled Africa by 16 runs, Suryakumar's 61 runs over Miller's century, these 14 records were broken, 25 sixes hit

जीत के लिए 238 रन का पीछा करने उतरी टीम दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका ने अपने तीनो क्रिकेट 7 ओवर के अंदर ही 3 विकेट 47 रनों पर खो दिए थे। इसके बाद डेविड मिलर और और डिकॉक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 174 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई क्विंटन डी कॉक ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और चार छक्के की मदद से 69 रन बनाए वहीं दूसरी ओर डेविड मिलर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और सात छक्के की मदद से 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

प्लेयर ऑफ द मैच ‌‌

IND vs SA: India trampled Africa by 16 runs, Suryakumar's 61 runs over Miller's century, these 14 records were broken, 25 sixes hit
Pc: BCCi

लोकेशन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया जहां लोकेश राहुल ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली इसके लिए उन्हें ट्रॉफी और ₹100000 की धनराशि दी गई।

टूटे ये 14 रिकॉर्ड

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन 573 बॉल पर बनाने का रिकॉर्ड सूर्य कुमार यादव के नाम हुआ।

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 साल में सर्वाधिक 973 रन बनाने का रिकॉर्ड सुइयाकुमार ने अपने नाम किया।

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 साल में सर्वाधिक 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी सूर्यकुमार ने अपने नाम किया जाए इस मैच में उन्होंने 5 छक्के लगाए।

भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतकीय पारी t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले दूसरे प्लेयर बने सूर्यकुमार । जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया वहीं उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ लोकेश राहुल द्वारा लगाई गई 18 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड की बराबरी की।

IND vs SA: India trampled Africa by 16 runs, Suryakumar's 61 runs over Miller's century, these 14 records were broken, 25 sixes hit

t20 क्रिकेट में 11000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय प्लेयर बने विराट कोहली।

भारतीय सरजमीं पर t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को श्रृंखला हराने में पहली बार कामयाब हुई ।भारतीय टीम इससे पहले  साल 2015 में भारतीय टीम को 2-0 से हार मिली थी तो 2019 1/1 से श्रृंखला बराबरी पर रही थी और 2022 के शुरुआती चरणों में दो-दो से श्रृंखला ड्रॉ रही थी।

भारत में t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वोच्च 237 रन बनाए।

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 50 प्लस पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के नाम हो गया ,जहां दोनों ने मिलकर 15 बार 50 से अधिक का पार्टनरशिप का रिकॉर्ड कायम किया है।  दोनों ने मिलकर बाबर आजम और  मोहम्मद रिजवान के 14 बार 50 से अधिक की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा।

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर की सर्वश्रेष्ठ 174 रनों की साझेदारी हुई।

लोकेश राहुल के बाद डेविड मिलर एक ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने शतक के बावजूद टीम मैच को जीतने में कामयाब नहीं रहे।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेविड मिलर ने दो शतक जड़े । पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 101 रन बनाए थे वही गुवाहाटी के मैदान पर भारत के विरुद्ध उन्होंने 47 गेंदों पर 106 नाबाद रन की पारी खेली।

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बने जो उन्होंने जेपी डूमिनी के 193 4 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

भारत के खिलाफ t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड  डिकॉक और डेविड मिलर के नाम हो चुका है जहां दोनों ने मिलकर 174 रनों की साझेदारी निभाई।

द्विपक्षीय श्रृंखला में साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज में यह पहली हार है।

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here