Shreyanka: वूमेन प्रीमियर लीग 2023 का तेरवा मुकाबला यूपी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया ।जहां मैच आरसीबी के लिए करो या मरो वाली स्थिति की थी जहां इस मैच में जीत आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदों को बचा सकती थी ,वही आरसीबी की टीम के लिए संजीवनी लेकर आए खुद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली आये ।जहां उन्होंने वूमेन प्रीमियर लीग में शिरकत कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम के साथ बातचीत की जहां उन्होंने एक नई ऊर्जा टीम में भरी इसके साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी उनके साथ शेयर किया।
जहां 20 वर्षीय आरसीबी की युवा प्लेयर श्रेयंका ने विराट कोहली से मिलने के बाद बड़ा की दिल के छू लेने वाला बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया। आपको बता दें की श्रेयंका ने यूपी वारियर के खिलाफ विनिंग रन लगाकर मैच को आरसीबी के नाम किया था जहां इस सीजन का यह पहला मैच आरसीबी ने लगातर पांच मैच की हार के बाद जीत दर्ज की है। वहीं इमर्जिंग प्लेयर के लिस्ट में श्रेयंका भी शामिल हैं। जहां खेले गए 5 मैच में वह तीन बार नॉट आउट रहीं हैं और 58 रन 158 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 23 रन का रहा है।
विराट कोहली को सुनने पहले पंक्ति में थी बैठी
जब विराट कोहली आरसीबी की महिला टीम से रूबरू होने के लिए पहुंचे तो वहां 20 वर्षीय आरसीबी की टीम की सबसे युवा प्लेयरमें से एक श्रियंका सबसे पहले पंक्ति में बैठकर विराट कोहली की बातों को सुनती नजर आ रहीं थी। जहां उन्होंने इसके बाद सोलो फोटो विराट कोहली के साथ भी ली। जहां यह युवा प्लेयर के लिए किसी सपने से कम नहीं था जब क्रिकेट की पूरी इंस्टीट्यूशन ही ज्ञान देने उनके सामने था।

उम्र छोटी और अरमान बड़े बस यही कहानी है श्रेयंका की जो की कर्नाटक टीम से खेलती हैं और आरसीबी के खेमें में चुनी गई है। जहां उनके 360 डिग्री शॉट ने सभी को प्रभावित भी किया है। वहीँ आने वाले में समय में हम उन्हें जरूर वीमेन इन ब्लू में देखने वाले हैं ।
श्रेयंका ने लिखी यह बात

Dreams do come true and I now have bigger dreams! So fortunate to be around him, to listen to him and in a way, call him a team mate!! #AllHailTheKing #KingKohli ❤️ #RCB pic.twitter.com/ljSJsnta3x
— Shreyanka Patil (@shreyanka_patil) March 16, 2023
“सपने सच होते हैं और मेरे पास अब बड़े सपने हैं! उसके आस-पास होना, उसे सुनना और एक तरह से उन्हें टीम मेट कहना सौभाग्यशाली है !!”
वीडियो
The RCB Family ❤️ https://t.co/yMEsmFP3jX
— Shreyanka Patil (@shreyanka_patil) March 16, 2023







