वीडियो: आखरी ओवर में चाहिए थे 19 रन, ग्रेस हैरिस ने  19 रन ठोके, छक्के के साथ 3 विकेट से जीती यूपी वॉरियर्स, रोमांच की हद हुई पार

0
55
views
19 runs were needed in the last over, Grace Harris hit 19 runs, UP Warriors won by 3 wickets with sixes, the limit of excitement crossed
PC: TWITTER

UP Warriorz vs Gujarat Giants, 3rd Match: वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का तीसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी नवी मुंबई में आयोजित किया गया ।जहां रोमांस से भरपूर इस मुकाबले में दिल की धड़कन को रोक देने वाले आखिरी ओवर में यूपी वारियर्स के हरफनमौला प्लेयर ग्रेस हैरिस ने 19 रन ठोक कर यूपी वारियर्स को 3 विकेट से जीत दिला दी। जहां एक समय यूपी वारियर्स  हार के नजदीक नजर आ रहे थे वही आठवें विकेट के लिए ग्रेस हैरिस और सोफी एक्सलेस्टोन के जबरदस्त साझेदारी के दम पर यूपी ने अपना पहला मैच गुजरात से जीत लिया है। वहीं मुंबई से 143 रन से हारने के बाद अब यूपी ने गुजरात को 3 विकेट से रौंद दिया है।

आखरी ओवर का रोमांच

19 runs were needed in the last over, Grace Harris hit 19 runs, UP Warriors won by 3 wickets with sixes, the limit of excitement crossed



आखरी ओवर में जीत के लिए यूपी को 19 रन की दरकार थी और मैदान पर हैरिस के साथ सोफी मौजूद थी और गुजरात की ओर से सदरलैंड को गेंद थमाई गई।

19.1 ओवर : पहली गेंद को हैरिस (Grace Harris) ने मिडविडकेट के ऊपर से उड़कर छक्का अर्जित किया।

19.2 ओवर : दूसरी गेंद सदरलैंड ने वाइड डाल दी। जहां स्नेह राणा ने वाइड को खारिज करने के लिए डीआरएस की मांग की लेकिन इसे वाइड करार दिया गया।

19.2 ओवर : इस गेंद पर हैरिस ने 2 रन लिए हालाकि इस गेंद पर सोफी रन आउट होने से बाल बाल बची।

19.3 ओवर : लॉन्ग ऑन की दिशा में हैरिस ने गेंद को चौके के लिए भेज दिया

19 runs were needed in the last over, Grace Harris hit 19 runs, UP Warriors won by 3 wickets with sixes, the limit of excitement crossed


19.4 ओवर : सदरलैंड ने इस गेंद को ऑफ स्टांप से दूर फेका, जिसे अंपायर ने वाइड करार नहीं दिया लेकिन हैरिस ने डीआरएस लिया आई थर्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दे दिया।

19.4 ओवर : इस गेंद पर हैरिस ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शॉट खेला जहां मानसी से मिस फील्डिंग हुई और गेंद चौके के लिए निकल गई जहां गेंद घूम गई।

19.5 ओवर : इस गेंद पर लेग साइड की दिशा में हैरिस ने छक्का लगाकर यूपी को 3 विकेट से जीत दिला दी। जहां यह मैच बेहद रोमांचक रहा।

गुजरात की पारी



गुजरात जेंट्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हरलीन रहे जिन्होंने 32 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 40 रन बनाए वहीं गार्डन ने 19 गेंदों पर 25 रन और हेमलता ने 13 गेंद पर 21 रन की पारी खेली।

यूपी की ओर से दीप्ति शर्मा और सोफी ने दो-दो सफलताएं अर्जित की में अंजली एवं  मैकग्राथ के हाथों एक-एक सफलता लगी।

यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी

यूपी वारियर्स की ओर से किरण ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 53 रनों की पारी खेली। वहीं  हैरिस ने 26 गेंदों पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाए वहीं सोफी ने 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रनों की पारी खेली

गुजरात की गेंदबाज़ी की बात की जाए तो किम ग्राथ ने 4 ओवर में 36 रन देकर पांच सफलता या जीत की। वहीं इस wpl का दूसरा फाईफर रहा।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here