19 सितंबर (19 september 2007) आज के ही दिन युवराज सिंह ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सिक्सर किंग के नाम से अंकित करवाया था। आज ही का दिन था जब इतिहास 6 गेंद में 6 छक्के जड़ने वाले इस महान प्लेयर की गवाही देने में लगा है।( 6 six in 6 balls) साल 2007 में के टी 20 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा आज युवराज सिंह ने किया था। जहां डरबन का क्रिकेट ग्राउंड इस इतिहास का साक्षी बना था। जब भारत के हरफनमौला प्लेयर युवराज सिंह ने आज के दिन 6 गेंद में 6 छक्के लगकर ब्रॉड की गेंदबाजी को निस्तोनाबुत किया था।
डरबन के किंग्समीड ग्राउंड पर युवराज सिंह ने सुपर सिक्स के अहम मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली और एक ओवर में 6 छक्के जड़कर ब्रॉड की गेंद पर तहलका मचा दिया। जहां फ्लिंटॉफ से इससे पहले हुई युवराज की नोक्झोक का गुस्सा ब्रॉड पर युवराज ने 6 छक्के लगाकर निकाला।
12 गेंद में बनाया तूफानी अर्धशतक
युवराज सिंह ने महज 12 गेंद में अपना अर्धशतकीय पारी पूरा किया था। जहां उन्होंने 3 चौके और 7 आतिशी छक्के की।मदद से 58 रन की तेज पारी खेली थी।
(Andrew flintoff )एंड्रयू फ्लिंटॉफ से हुई थी युवराज से बहस
This game taught me how to fight, how to fall, how to dust myself off to get up again and move forward. ~ Yuvraj Singh (Former Indian Cricketer)
On This Day,
Yuvi avenged a sledge from England’s Andrew Flintoff by smashing 6 sixes in Stuart Broad’s over.#TeamIndia #Motivational pic.twitter.com/nnUcnjMx2x— Rajkumar 🇮🇳 (@ParthShukla0198) September 19, 2022
ब्रॉड के ओवर से पहले युवराज और फ्लिंटॉफ के बीच तीखी बहस हो गई थी जहां इसका गुस्सा युवराज ने ब्रॉड की गेंद पर निकला और 6 लगातर छक्के जड़ दिए।
पहली गेंद: काऊ कॉर्नर पर 111 मीटर का छक्का जड़ा।
दूसरी गेंद: बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा पर हवाई शॉट खेलकर छक्का अर्जित किया।
तीसरी गेंद,: एक्स्ट्रा कवर की दिशा में युवराज ने गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर डिस्पैच किया।
चौथा गेंद चौथी गेंद पर बैकवर्ड दिशा में छक्का लगाया जहां ब्रॉड इस बार राउंड द विकेट से गेंद की और छक्का खाया। इसके बाद मानों स्टेडियम में कोहराम मच गया जहां कोलिंगवुड और ब्रॉड के बीच काफी बातचीत हुई।
पांचवे गेंद: इस बार युवराज ने अपने घुटनों पर बैठकर गेंद को फिर से हवाई सैर के लिए भेजा और मिडविकेट पर से गेंद टाटा बाय बाय करती हुई निकली। चारों ओर अब छक्के की गूंज थी और सभी प्लेयर्स के रौंगटे खड़े हो चुके थे।
छठा गेंद: छठे गेंद पर युवराज से मिड ऑन के ऊपर से गेंद को भेजकर इतिहास रच दिया जहां ब्रॉड ने मुंह पर हाथ रख लिया। वहीं युवराज ऐसा करने वाले टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले प्लेयर भी बने।
video
6️⃣ x 6️⃣ 🔥#OnThisDay in 2007, where were you when Yuvraj Singh became the first batter in men’s T20Is to smash six sixes in an over? 😮pic.twitter.com/FRsc8ORIWs
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 19, 2022
;







