लखनऊ सुपरजाइंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रनों से मात देकर प्वाइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ नंबर वन टीम बन चुकी है ।आईपीएल 2022 के 53 वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के समक्ष 177 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लखनऊ के तेज गेंदबाजों का सामना करने में बौनी साबित हुई एक के बाद एक विकेट पवेलियन जाते रहे और पूरी की पूरी टीम 101 रनों पर धाराशाही हो गई।
आवेश खान ने बरपाया कहर
लखनऊ के स्ट्राइक गेंदबाज आवेश खान ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 3 ओवर में 19 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए ।वही जेसन होल्डर ने भी 2.3 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किया मीरा और मोहसिन खान को एक-एक सफलता हाथ लगी रवि विश्नोई ने भी एक विकेट चटकाया।
लखनऊ के स्ट्राइक गेंदबाज आवेश खान का सामना पारी के 7 वे ओवर में था । नितीश राणा जहां आवेश खान के इस ओवर की 4 गेंदों पर एक भी रन बनाने में कामयाब नहीं रहे ।इसके बाद उन पर दबाव बढ़ता चला गया इसके बाद पांचवीं गेंद पर नितीश राणा को अपनी सटीक और लाइन लेंथ की तेज यॉर्कर गेंद से आवेश खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
— Abhishek Kumar (@CricketKeTagde) May 7, 2022
इसके पहले नितेश आना ने 11 गेंदों खेलते हुए मात्र 2 रन बनाए थे। इसके बाद लोकेश राहुल ने आवेश खान को अपने गले से लगा लिया ।
मैच समरी
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। क्विंटन डे कॉक में 50 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं दीपक हुड्डा ने 27 गेंदों पर 41 रन बनाया कुणाल पांड्या ने 27 गेंदों पर 25 रन बनाए ।कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रसेल ने 3 ओवर में 22 रन देकर दो सफलता अर्जित की सुनील नारायण ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। फिंच ने (14) , अय्यर ने (6) और नीतीश राणा ने (2) रन बनाये। KKR के लिए सर्वाधिक रन आंद्रे रसेल ने बनाए उन्होंने 45 रनों की पारी खेली।
लखनऊ सुपर जायंट्स
केएल राहुल,क्विंटन डीकॉक, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, मोहसिन खान, दुष्मंथा चमीरा,आवेश खान, रवि बिश्नोई
कोलकाता नाइट राइडर्स
एरोन फिंच, बाबा इंद्रजीत, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, शिवम मावी ,हर्षित राणा







