भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां इस मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज को 1/1 की बराबरी से करने के खयाल से उतरी है। वहीं टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां मेंहदी हसन के शानदार 100 और महमुदुल्लाह के जबरदस्त 77 रनों की पारी की बदौलत बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य रखा है। जहां इस मैच में भारत के स्ट्राइक गेंदबाज सिराज ने 10 ओवर में 73 रन देकर 2 विकेट हासिल किया वहीं मैच के दौरान सिराज और शान्तो के बीच जुबानी जंग भी देखने मिली।
8 वें ओवर में सिराज और शान्तो भिड़े

सिराज ने अपने शुरुआती ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी की और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेला। जहां सिराज ने अनामुल को एलबीडब्ल्यू कर भारत को पहली सफलता दिलाई वहीं दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शान्तो के साथ आठवें ओवर में जुबानी जंग भी देखने मिली। जहां गेंद करने के बाद फॉलो थ्रू में सिराज और नजमुल शान्तो के बीच वाद विवाद देखने मिला। इसके ठीक बाद नजमुल ने सिराज की गेंद पर चौका जड़ा। वहीं इसकी ओवर में सिराज ने लिटन को बोल्ड कर दिया।
वहीं आउट होने से पहले नजमुल शान्तो ने 35 गेंद में 3 चौके की मदद से 21 रन की पारी खेली। वहीं 14 वें ओवर की पहली गेंद पर 151 की स्पीड से नजमुल को बोल्ड कर उमरान ने तहलका मचा दिया।

जहां एक समय बांग्लादेश ने अपने 6 विकेट 69 रन पर खो दिए थे लेकिन मेहिदी हसन की शानदार नाबाद 100 रन की पारी खेली वहीं महमुदुल्लाह ने 77 रन की पारी ने बांग्लादेश की टीम को 271 के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया। भारत की ओर से सुंदर ने सर्वाधिक 3 और उमरान और सिराज को 2/2 सफलता मिली।
विडियो
Siraj vs shanto 💥💥 #INDvBAN 2nd ODI #siraj #RohitSharma #ViratKohli𓃵 indvsban pic.twitter.com/ldIYsRWQfb
— Nikesh Gohite🇮🇳 (@nikesh_gohite) December 7, 2022
;







