IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जहां पहली पारी में 150 रनों पर ढेर होने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। वहीं भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा है। जहां पहले विकेट के लिए शान्तो और जाकिर के बीच पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े।
सिराज ने फिर चली चाल
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शान्तो ने धर्य दिखाया जहां उन्होंने अर्धशतक ठोका वहीं भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा ली। हालांकि विकेट गिरता ना देखते देख सिराज ने चाल चलते हुए 34 वें ओवर में शान्तो को उकसाने की कोशिश की जिससे की वे अपना धैर्य खोए।

जहां गेंदबाजी के दौरान उन्होंने फॉलो थ्रो में शान्तो से कुछ बातों का आदान प्रदान किया। वहीं शान्तो ने धैर्य बनाए रखा और कुछ नही बोला। इससे पहले भी लिटन दास के साथ सिराज ने शब्दो के आदान प्रदान के बाद लिटन को बोल्ड कर दिया था। वहीं कुछ इसी इरादे से सिराज ने शान्तो से शब्दो की आदान प्रदान किया।
उमेश यादव ने किया शान्तो को आउट
शान्तो ने 67 रन की पारी खेली जहां उन्हें। 47 वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश की बाहर जाती गेंद पर पंत ने उन्हें कैच आउट किया। हालांकि वह कैच विराट कोहली के हाथों से छिटक गई थी लेकिन ऋषभ पंत ने कैच लेकर सनसनी मचा दी। बांग्लादेश की दुसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 207 रन 3 विकेट पर बनाए हैं। जहां जाकिर हसन ने शतक ठोका0वहीं लिटन दास 19 और यासिर अली को 5 रन पर आउट किया।
वीडियो
This test match is gonna end in blood drawn like there is no reason for this behaviour they’ve already won the match pic.twitter.com/pal8w4cRsl
— adi ✨🇧🇩| haris rauf cheerleader (@notanotheradi) December 17, 2022







