IPL2022: हार के बाद बौखलाए मयंक, इसपर फोड़ा हार का ठीकरा, बल्लेबाजी में बताया टीम को हिट, यहां हुई चूक

0
66
views
Mayank was furious after the defeat, blamed it for the defeat, told the team hit in batting, here was the mistake
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 52 वां  मुकाबला राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया ।रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।



पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने आतिशी पारी खेलते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से महज 40 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए वही शिखर धवन 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई हालांकि पावर प्ले के अंत होने से ठीक पहले शिखर धवन अश्विन का शिकार बने उनका कैच जॉस बटलर ने शानदार तरीके से छलांग लगाते हुए पकड़ा।




nbsp;

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना है भानुका ने शानदार  प्रदर्शन करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 18 गेंदों पर 27 रन बनाए ।वहीं चहल की गेंद को सीमा के पार भेजने के चक्कर में वह क्लीन बोल्ड हुए। जितेश शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से 12 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली।  लिविंगस्टोन ने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 14 गेंदों पर 22 रन बनाए। राजस्थान की गेंदबाजी की बात की जाए तो यजुवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं अश्विन ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक सफलता अर्जित की  तथा प्रसिद्ध कृष्णा को भी एक विकेट मिला।

राजस्थान की तरफ से यशस्वी ने सर्वाधिक 68 रन , बटलर ने 30 रन , हेटमायर ने आतिशी 31 रन की पारी खेली ।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंजाब किंग्स के कप्तान महेंद्र अग्रवाल ने कहीं यह बात

Mayank was furious after the defeat, blamed it for the defeat, told the team hit in batting, here was the mistake
PC: IPL/BCCI

 



 

“मुझे लगा कि हमें बहुत अच्छा स्कोर मिला है। बीच के ओवरों में हम अपनी गेंदबाजी योजनाओं पर टिके नहीं रहे। वे बीच में  बाउंड्री लगाते रहे और हम उनका विकेट नहीं ले पाए। उनके पक्ष में गति थी। अर्शदीप किसी शानदार खिलाड़ी से कम नहीं हैं। जब टीम को जरूरत होती है तो वह अपना हाथ ऊपर कर देते हैं। वह बेयरस्टो की बल्लेबाज़ी  शानदार रही है। हमें अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करना होगा। जॉनी ने  शानदार बल्लेबाजी की। स्कोर हमने अच्छा बनाय हमने मिडिल ओवर में रन के साथ साझेदारी तोड़ने में कामयाब  नहीं हो पाए ।

इस हार के बाद पंजाब की टीम अब 7 वे स्थान पर 10 अंकों के साथ आ गई है । वहीँ राजस्थान की टीम जीत के साथ तीसरे स्थान पर 14 अंक के साथ आ गई है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here