आईपीएल 2022 का 50 वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने 21 रनों से जीत कर अंक तालिका में टॉप 5 में अपनी जगह बना लिया है। गौरतलब है इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। वही लगातार तीन हार झेल चुकी हैदराबाद अपनी मोमेंटम होती भी नजर आ रही है।
इन सभी चीजों के बीच हैदराबाद के वन मैन आर्मी कहे जाने वाले निकोलस पूरन के एक शॉट ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद को लगभग मैदान से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। जहां पूरन की करारी शॉट को झेलने के चक्कर में एक बड़ा हादसा होते होते बचा।
13 वीं ओवर में हुआ हादसा
दिल्ली का विशाल लक्ष्य हैदराबाद को देना एक हद तक खलील अहमद पर भारी पड़ गया जहां रन गति को तेज करने के लिए निकोलस पूर्ण ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। पारी का 13वां ओवर करने खलील अहमद आए उस समय मैदान पर हैदराबाद की ओर से मारक्रम और निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों बल्लेबाज सेट थे और अब किसी एक बल्लेबाज को एंकर की भूमिका अदा करनी थी ।वहीं पूरन एंकर की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी खुद पर ली और खलील अहमद की गेंदबाजी को टारगेट करना चाहा।
13वें ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाने के लिए निकोलस पूरन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी जहां गेंद राकेट की रफ्तार से खलील अहमद की ओर बढ़ चली ,वही रफ्तार इतनी तेज थी कि खलील अहमद खुद को गेंद से नहीं बचा पाए और गेंद सीधे उनके कंधे पर जा लगी।
गेंद की रफ्तार का अनुमान खलील की छटपटाहट से आप लगा सकते हैं। जहां गेंद लगने के साथ ही खलील तड़प उठे। हालांकि इसके तुरंत बाद विकेटकीपर और कप्तान ऋषभ पंत उनके पास गए और उनकी खैरियत पूछी जहां एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। अगर यह गेंद उनके सर यह किसी अन्य से पर लगती तो एक बड़ा हादसा मैदान पर हो सकता था। गनीमत यह रही कि खलील अहमद ठीक रहे बाद में इसकी पुष्टि उन्होंने कर दी।
खलील अहमद ने दिखाया दम
निकोलस पूरन के रॉकेट शॉट को झेलने के बाद भी खलील अहमद डटे रहे। वहीं उन्होंने अपना ओवर पूरा किया। 13 वें ओवर की आखिरी गेंद पर खलील ने मारक्रम को कुलदीप के हाथों कैच करवाकर ।
— Ankit Jit Singh (@JitAnkit) May 5, 2022
हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। जहां मारक्रम 25 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर आउट हुए। इस मैच में खलील ने दिल्ली की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।







