कोलकाता और मुंबई के बीच खेले गए 56 वें मुकाबले में कोलकाता के मुंबई को 52 रनों से रौंदा। इस जीत के बाद कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को अभी भी जीवित रखा है। वहीं इस मैच में चाहे कोलकाता की जीत हुई हो लेकिन इस मैच में बमराह ने अपनी वापसी करते हुए अपना छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की है। जहां उन्होंने मैच में 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किया और इतिहास रच दिया वहीं पर्पल कैप की सूची में भी बड़ा उलटफेर देखने मिला है। जिसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है।
बुमराह निकले हसरंगा और चहल से आगे

साल 2022 में चल रहे आईपीएल के 15 वें सीजन में बुमराह सबसे अच्छे फिगर के साथ गेंदबाजी करने में कामयाब हुए हैं इससे पहले इस सीजन में यह रिकॉर्ड चहल और हसरंगा के नाम था।
जहां चहल ने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं बैंगलोर के धाकड़ स्पिनर हसरंगा ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिया था। वहीं हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने गुजरात के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किया था।
पर्पल कैप की सूची में लगाई बुमराह ने छलांग
गैरतलब है की पर्पल कैप की लिस्ट में बुमराह ने सीजन के आखिरी में आकर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। पर्पल कैप की लिस्ट में अब बुमराह 40 वें पायदान से छलांग लगाकर 24 वें पायदान पर आ चुके हैं। आईपीएल सीजन 15 में 56 मैचों के बाद बुमराह ने 11 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं।
पर्पल कैप की लिस्ट टॉप 10 की सूची

56 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने मिला है ।जहाँ यजुवेंद्र चहल 22 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । वहीँ चौथे स्थान से हसरंगा दूसरे स्थान पर आकर चहल को चुनौती दे दी गई है। हसरंगा ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट लेकर अब दूसरे स्थान पर 21 विकेट के साथ आ गए हैं ।
राबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं । चौथे स्थान पर अब कुलदीप यादव 18 विकेट के साथ हैं । पांचवें पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं । छठे स्थान पर खलील अहमद 16 विकेट के साथ मौजूद है। जहाँ काटें की टक्कर हसरंगा और चहल के बीच देखने मिल रही है ।







