India A vs New Zealand A, 1st unofficial ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अनऑफिशियल पहला एकदिवसीय मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया .जहां भारत के कप्तान संजू सैमसंग ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 167 रनों पर ढेर हो गई ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस आसान से स्कोर को 31.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया और सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली।
शार्दुल ठाकुर और कुलदीप सेन की खतरनाक गेंदबाजी

भारत ए की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप सेन ने जबर्दस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया । शार्दुल ठाकुर ने 8.2 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट चटकाए ।वहीं कुलदीप सेन ने 7 ओवर में 30 रन देकर तीन सफलता अर्जित की। वही कुलदीप यादव के खाते में भी एक विकेट रहा।
मजे की बात यह है कि जहां एक और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी-20 सीरीज में भारतीय स्ट्राइक गेंदबाज की जमकर पिटाई हो रही है वहीं दूसरी और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इस मैच में टॉप ऑर्डर के छह
बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और कुलदीप से ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
संजू सैमसंग ने की जबरदस्त कप्तानी

बदर कप्तान संजू सैमसंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्यभार संभाला और शानदार कप्तानी करते हुए अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा दिखाया और जबरदस्त गेंदबाजों को रोटेट किया ।जहां उन्होंने सात गेंदबाजों को मौका दिया जिसमें कि शार्दुल ठाकुर कुलदीप सेन और कुलदीप यादव सफल रहे।
हालांकि इस मैच में उमरान मलिक ने 7 ओवर में 27 रन दिए लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने बड़े ही कंजूसी के साथ रन खर्च किए जो कि भारतीय टीम के लिए अच्छी बात रही एवं दूसरी ओर से दबाव बनता क्या एवं विकेट भारतीय टीम को गुच्छों में मिलते गए।
ऋतुराज गायकवाड रजत पाटीदार हिट संजू सैमसन ने भी खेली नाबाद पारी
167 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 17 रन बनाए जिसमें उन्होंने एक छक्का जड़ा. वही ऋतुराज गायकवाड ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और दो छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली .राहुल त्रिपाठी ने भी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और 4 चौके की मदद से 40 गेंदों पर 21 रन बनाए। वहीं संजू सैमसन और रजत पाटीदार नाबाद रहे ।जहां सैमसंग ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए उन्होंने 3 छक्के और एक चौका जड़ा। पाटीदार ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से 45 रन बनाकर मैच को भारत के नाम किया।
न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी की बात की ।जाए रिप्पोन ने 104 गेंद में 61 रन बनाए और न्यूज़ीलैंड की ओर से टॉप स्कोरर रहे । वहीं गेंद बाजी में माइकल और मैथ्यू फिशर को एक-एक सफलता हाथ लगी। इस जीत के साथ तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ए ने 1/0 से बढ़त हासिल कर ली है।
video
Captain Sanju 💥🔥@IamSanjuSamson#indAvsnzA #sanju #IndianCricket #Chennai pic.twitter.com/YXarYYvKba
— Vishnudath K (@VishnudathK) September 22, 2022







