भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों का दूसरा मुकाबला 12 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा ।जहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए शतक से ज्यादा जरूरी होगा 43 रन।
भारतीय क्रिकेट फैंस कुछ सालों से विराट के शतक का इंतजार कर रहे हैं, वहीं पिछले मैच में जहां विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट मैच में मोहाली के मैदान पर कदम रखा वही फैंस की आशाएं और उम्मीद उन से बढ़ गई थी, हालांकि उन्होंने 45 रन की पारी खेली लेकिन शतक से चूक गए। वहीं दूसरी पारी में विराट को मौका नहीं मिला। वहीं अब बारी चिन्नास्वामी स्टेडियम की है जहां दर्शक अब शतक से पहले उनके 43 रनों की कामना करेंगे, आखिर ऐसी क्या वजह है इसकी जानकारी दी गई है।
विराट के तीनों फॉर्मेट में है 50 प्लस औसत

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली के तीनों फॉर्मेट वनडे, t20 ,टेस्ट क्रिकेट में 50+ से अधिक के औसत से रन बनाए हैं ।
वही 12 मार्च से शुरू होने वाले चिन्नास्वामी स्टेडियम में डे नाइट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ अगर वह 42 या उससे कम रन बनाते हैं तो ऐसा 6 वर्ष में पहली बार होगा, जब विराट कोहली का टेस्ट औसत 50 से नीचे गिरेगा। जहां अब क्रिकेट के फैंस शतक से पहले 43 रन की उम्मीद विराट कोहली से कर रहे हैं। वहीं साल 2019 में विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में आखिरी टेस्ट शतक जड़ा था।
विराट कोहली के तीनों फॉर्मेट के आंकड़े पर एक नजर
विराट कोहली के टेस्ट के आंकड़े
विराट कोहली ने खेले गए कुल 100 टेस्ट मैचों की 169 पारी में 8007 रन बनाये है ,जहां उनका औसत 50.35 का रहा है। विराट का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रनों का रहा है।
विराट कोहली की वनडे के आंकड़े
एक बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेले गए कुल 260 मैचों की 251 पारियों में विराट कोहली ने 12311 रन बनाए हैं। जहां उनका औसत 58.07 का रहा है।
विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़े
विराट कोहली ने टी20 के 97 मैचों की तीन पारियों में 3296 रन बनाये है जो उनका औसत 51.50 का रहा हैं।
क्या विराट बना पायेगें शतक, दें अपनी राय








I am very confident speak virat Kohli is a great bats man I hope ki he is next test in century