वीडियो: जिस गेंद पर शिखर  ने लगाया था अद्भुत छक्का, उस गेंद के लिए मिली जोसेफ को 1 लाख की राशि

0
215
views
Video: The ball on which Shikhar hit an amazing six, Joseph got 1 lakh for that ball
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 48 वां मुकाबला डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई के मैदान पर खेला गया ।जहां गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच हुई भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से इस मैच को जीता ।वही इस मैच में बेहद दिलचस्प घटना घटी जब पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने जिस गेंद पर अपर कट शॉट लगाकर छक्का जड़ा था उस गेंद को ₹100000 मिले आगे खबर विस्तार से।



गुजरात टाइटंस खिलाफ शिखर धवन ने खेली शानदार पारी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शिखर धवन ने आतिशी पारी खेलते हुए 53 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली ।जहां उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक शानदार छक्का लगाया। अपनी पारी में लगाए गए एकमात्र छक्का शिखर धवन ने अलजर्री जोसेफ की गेंद पर लगाया उस गेंद के लिए जोसेफ को ₹100000 की धनराशि दी गई।

अल्जारी ने147. 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से फेकी थी गेंद



अल्जारी  ने धवन को मैच की सबसे तेज 147.2 किमी की रफ्तार से फेकी थी जिसे धवन ने अपर कट  लगाते हुए छक्के में तब्दील कर दिया था। वहीं जिस गेंद को धवन ने छक्के के लिए भेजा था उसी गेंद की रफ्तार के लिए जोसेफ को 1 लाख रुपए की धनराशि इनाम स्वरूप जोसेफ को दी है।



गौरतलब है कि इस मैच में शिखर धवन ने 50 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले पायदान पर आ गए थे । जहाँ यह 49 वां मौका था जब शिखर धवन 50 या उससे अधिक की पारी खेलने में कामयाब हुए थे।

मैच समरी

बुलेट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। वहीं छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 24 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्ति का 8 विकेट से मैच को जीता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here