मोहम्मद शमी का कहर, पहली गेंद पर राहुल को आउट कर बनाया ये 2 रिकॉर्ड, अनचाहा रिकॉर्ड राहुल के नाम हुआ दर्ज

0
121
views
Mohammed Shami's havoc, these 2 records were made by dismissing Rahul on the first ball, shameful record was registered in the name of Rahul
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल सीजन 15 में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच भिड़ंत शुरू हो चुकी है। जहां गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल को मैच की पहली ही गेंद पर अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने अपने नाम 2 बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

मोहम्मद शमी ने नाम किया ये 2 रिकॉर्ड

आईपीएल में पहली गेंद पर सर्वाधिक बार विकेट लेने वाले प्लेयर की सूची में मोहम्मद शमी ने दूसरी मर्तबा यह कारनामा करने में कामयाब हुए हैं । आपको बता दें कि आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले सूची में लसिथ मलिंगा ने तीन बार यह कारनामा किया है ।वहीं प्रवीण कुमार के नाम भी तीन बार या कारनामा है ।अशोक डिंडा भी यह कारनामा 3 दफा कर चुके हैं। वहीं मोहम्मद शमी ,इरफान पठान ,पैट कमिंस ,हरभजन सिंह, जहीर खान उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार दो-दो बार यह कारनामा करने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं।

शमी बने ऐसे पहले प्लेयर

प्रत्येक फ्रेंचाइजी से मैच के पहले गेंद पर विकेट लेने वाले सूची में गुजरात टाइटंस की ओर से  पहले प्लेयर बने मोहम्मद शमी।

मुंबई इंडियंस की ओर से धवल कुलकर्णी

चेन्नई सुपर किंग की ओर से मनप्रीत गोनी

कोलकाता नाइट राइडर्स से इशांत शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जहीर खान

पंजाब की ओर से ब्रेट ली

राजस्थान रॉयल की ओर से शेन वर्णे

दिल्ली कैपिटल की ओर से  मैकग्राथ

सनराइज हैदराबाद की ओर से थिसारा परेरा

गुजरात टाइटन की ओर से मोहम्मद शमी

टॉस के बॉस से हार्दिक पांड्या

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांडे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । गुजरात टाइटन की टीम तीन विदेशी प्लेयरओं के साथ उतरी है जिनमें लॉकी फर्ग्यूसन, वेड,  राशिद खान और डेविड मिलर है।लोकेश राहुल कि लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम  लुईस क्विंटन डी कॉक और चमीरा 3 विदेशी प्लेयर ओं के साथ मैदान पर उतरे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

 

केएल राहुल (captain), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here