IPL 2022 का 16वां गुजरात टाइटन्स (GT) और मुकाबला पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाये। वहीँ गुजरात को जीत की हैट्रिक करने के लिए 190 रन की जरूरत है ।
The chase is on 🔥 #AavaDe#SeasonOfFirsts #PBKSvGT #TATAIPL pic.twitter.com/v5pX5Acr1U
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 8, 2022
पंजाब की बल्लेबाज़ी
पंजाब की शुरुआत निराशाजनक रही जहाँ पावर प्ले में पंजाब ने अपने 2 विकेट 43 रन पर खो दिए ।वहीँ कप्तान मयंक अग्रवाल (9 गेंदों में 5 रन) बनाये ।जॉनी बेयरस्टो 8 रन पर आउट हुए । पंजाब के 32 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद शिखर धवन और लियाम लिविंगस्टोन ने तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की जरूरी साझेदारी निभाई ।
वहीँ धवन 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर राशीद खान का शिकार बने। लिविंगस्टोन ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा।जहाँ उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके जड़े और ताबड़तोड़ 67 रन बनाये । ओडियन स्मिथ 0 पर आउट हुए वहीँ शाहरुख़ खान ने 15 रन की तेज पारी खेली जिसमें 2 छक्के शामिल रहे ।
गुजरात की गेंदबाज़
राशीद खान ने 22 रन बनाकर 4 विकेट हासिल किये। दर्शन ने 2 विकेट चटकाए । कप्तान हार्दिक और लॉकी फर्ग्यूसन को एक एक सफलता मिली । मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 सफलता अर्जित की ।
दोनों टीमों में हुआ बदलाव
पंजाब में एक बड़ा बदलाव देखने मिला जहाँ जॉनी बेयरस्टो को भानुका राजपक्षे की जगह प्लेइंग-XI में शामिल किया गया ।है।
गुजरात टीम में भी 2 बदलाव किया गया है जहाँ विजय शंकर और वरुण एरोन की जगह दर्शन नालकंडे और साई सुदर्शन को टीम में जगह दी गई है ।
टीमें
PBKS: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा ।
GT: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), दर्शन नालकंडे, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, साई सुदर्शन, मोहम्मद शमी।







