आईपीएल का 16वां सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है जहाँ वीमेन प्रीमियर लीग की अपार सफलता के बाद अब बारी आईपीएल की है । दुनिया की सबसे महंगी प्राइस मनी वाली इस लीग का जलवा का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और पिछले साल की विजेता टीम गुजरात टाइटंस से होगी। आईपीएल 2023 के सभी 10 टीमों इ कप्तान का ऐलान कर दिया गया है JISKI जानकारी आगे दी गई है ।
ये 2 नए नाम करेगें कप्तानी
कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस की गैरमौजूदगी में नीतीश राणा के नाम पर कप्तान की मुहर लगा दी। वहीँ अब यह साफ है की इस साल अधिक से अधिक मैच रिंकू सिंह खेलते नज़र आयेगें जहाँ नितीश के बेहद करीबी रिंकू माने जाते हैं ।नीतीश पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एडेन मार्करम को दी गई है आपको बता दें की एडेन मार्करम । मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका के टी 20 कप्तान हैं ।
ये हैं 10 टीमों के कप्तान और उनके आंकड़े
पांच बार मुंबई को चैंपियन टीम बनाने वाले रोहित शर्मा के हाथों मुंबई इंडियंस की कमान होगी जहाँ बतौर कप्तान रोहित शर्मा कुल 143 मैचों में 79 मैच में जीत और 60 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
चार बार की चैंपियन टीम रही चेन्नई की कमान धोनी के कन्धों पर होगी । जहाँ धोनी ने अबतक कुल 210 मुकाबलों में बतौर कप्तान 123 में जीत और 86 में हार अर्जित की है ।
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की जगह इस साल डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेगें । जहाँ आईपीएल में उन्होंने 69 मैचों में कप्तानी की हैJISMEI उन्होंने 35 में जीत और 32 में हार अर्जित की है ।
लोकेश राहुल लखनऊ की कप्तानी करते नज़र आयेगें जहाँ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी , आईपीएल में 42 मैचों में लोकेश राहुल की कप्तानी में टीम ने कुल 20 जीत और 20 हार अर्जित की है ।
राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में होगी जहाँ राजस्थान की टीम पिछले साल रनर उप रही थी वहीँ आईपीएल में 31 मैचों में संजू की कप्तानी में कुल 15 में जीत और 16 हार टीम को मिली है ।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी फाफ डप्लेसिस के हाथों में होगी जहाँ उनकी कप्तानी में टीम ने 16 मैचों में 9 जीत और 7 हार अर्जित की है ।
गुजरात टाइटंस की टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथ में होगी । आईपीएल में हार्दिक की कप्तानी में टीम ने 15 मैचों में 11 में जीत और चार मैचों में हार अर्जित की है ।
पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के पास होगी । धवन की कप्तानी में आईपीएल में 10 मैचों में टीम ने 4 मैचों में जीती थी और 6 मैच में हार अर्जित की है ।
सनराइजर्स के कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद होंगे जहाँ यह पहली दफा होगा जब वह आईपीएल में कप्तानी करेगें ।







