IPL2022: “मैन ऑफ द मैच” बने ऋद्धिमान साहा ने कोच और कप्तान हार्दिक को नज़रअंदाज़ कर इसे दिया प्रदर्शन का श्रेय 

0
98
views
IPL2022: Wriddhiman Saha, who became
PC: IPL/BCCI

गुजरात टीम एक बार फिर चैंपियन टीम की तरह खेली । जहाँ गेंदबाज़ों के बाद  बल्लेबाजों ने भी खूब जलवे बिखेरे ।  गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 के 62 वे मैच में  चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंद दिया । इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम ने प्ले-ऑफ में टॉप-2 टीम के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली है ।



इससे पहले धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । जहाँ धोनी चकमा खा गए । गेंद बल्ले पर रुक कर आ रही थी इसलिए बल्लेबाज़ों को काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ा । चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज़  ऋतुराज गायकवाड ने सर्वाधिक  53 रन की पारी खेली और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा ।

एन जगदीशन ने नाबाद 39 रन की आतिशी पारी खेली ।कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 10 गेंद पर 7 रन की छोटी पारी खेली । गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज़ शमी ने धारदार गेंदबाज़ी की और  2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 7 विकेट के जीत हासिल की गुजरात की तरफ से साहा ने  सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली । श्रीलंका के ही  जूनियर लसिथ मलिंगा कहे जा रहे मथीसा परिथाना ने 2 विकेट चटकाए ।



गुजरात के गेंदबाजों में सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाज़ी की जहाँ  मोहम्मद शमी का प्रदर्शन खास रहा । शमी ने  4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए। डेवॉन कॉनवे (5) और महेंद्र सिंह धोनी (7) को चलता किया वहीँ अपने आखिरी ओवर में केवल 6 रन खर्च किये ।

मैन ऑफ द मैच

साहा को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने आतिशी अर्धशतकीय पारी खेल गुजरात को तेज शुरुआत दिलाई थी । जहाँ उन्होंने 57 गेंद में 67 रन बनाये थे । अपनी पारी में उन्होंने 8 चौका और 1 छक्का लगाया था ।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए साहा ने क्या कहा

IPL2022: Wriddhiman Saha, who became "Man of the Match", gave credit for his performance by ignoring coach and captain Hardik

मैं अब 15 साल से खेल रहा हूं, लेकिन आशीष भाई (नेहरा) और बाकी सभी के साथ यह सेटअप वास्तव में अच्छा है। शुरू के मैचों में मुझे मौके नहीं मिले, लेकिन मैं अभ्यास नेट पर करता रहा  और जब मुझे मौका मिला, तो मैंने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।



आज हम सिर्फ 133-134 रनों का पीछा कर रहे थे, इसलिए मेरा रोले  पावरप्ले में तेज खेलने की है , जहाँ मुझे कुछ मौके लेने की दरकार होती है । उसके बाद, जब रन रेट हमारा ठीक हुआ तो हमें  बस एक रन बॉल की जरूरत थी, इसलिए हमें चांस लेने की जरूरत नहीं थी। मैंने अपनी बाउंड्री लगाने के लिए बस खराब गेंदों का इंतजार किया।

पिच थोड़ी धीमी थी। ऑड बॉल टर्न कर रही थी, इसलिए शुरू में मैं तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने मौके लेना चाहता था और उसके बाद यह सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करने और साझेदारी बनाने के बारे में था। मैं पावरप्ले में खुद को एक आक्रामक खिलाड़ी के रूप में देखता हूं।



मेरी ताकत स्वीप खेलने और बाहर निकलने और हिट करने में रही है, इसलिए मैं यही कर रहा हूं। टीम यहां किसी व्यक्ति पर दबाव नहीं बनाती इसलिए हम सभी खुलकर खेलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here