आईपीएल 2022 अपने चरम पर है। जहां हर मैच के साथ एक नया प्रतिभा और युवा चेहरा मैच विनर बनकर सामने आ रहा है ।कुछ ऐसा ही हुआ सुपर सैटरडे पर जहां डबल हेडर मैच के पहले मुकाबले में चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया ।जिसे सनराइजर्स हैदराबाद में 8 विकेट से जीता ।इस मैच के हीरो रहे सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 50 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन की आतिशी पारी खेली ।वहीं इसके बाद युवराज सिंह का ट्वीट वायरल हो रहा है जहां उन्होंने अभिषेक शर्मा को एक बड़ा चैलेंज दिया था जिसे अभिषेक ने पूरा कर दिखाया ।
अभिषेक शर्मा युवराज सिंह के चैलेंज को क्या पूरा
Naam tu suna hoga !! @rahultewatia02 na na tawatiya naaa😂😂😂 what a player ! Aur nehra ji ki smile off side 😁😁😁 what a game !! #IPL2022 at its best #GTvsPBKS
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 8, 2022
गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में 16 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे शुभमन गिल की शानदार 96 रनों की पारी पर भारत के स्टार पूर्व प्लेयर युवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा था “वेल प्लेड शुभमन टू डाउन फोर टू गो” इसके बाद उन्होंने अभिषेक शर्मा को टैग कर लिखा कि “शुभमन गिल के इस पारी की बराबरी करें। ”
New-ball breakthrough 👌
Match-winning fifty 💪
Special message for @YUVSTRONG12 🤗@Sundarwashi5 & @IamAbhiSharma4 chat after @SunRisers‘ victory over #CSK. 👍 👍 – By @ameyatilakFull interview 📹 🔽 #TATAIPL | #CSKvSRH https://t.co/vArtyGqLsI pic.twitter.com/R0Ce8JMdQ9
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2022
पंजाब के खिलाफ शुभमन ने अपनी इस पारी में 59 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 96 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वही केवल एक मैच के बाद ही अभिषेक शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने में कामयाबी हासिल की ।
वहीं मैन ऑफ द मैच रहे अभिषेक शर्मा ने यह भी साझा किया युवराज से उनके मेंटर हैं और बड़े भाई की तरह उन्होंने उन्हें काफी मोटिवेट भी किया है।







