IPL 2022: CSK की हार से अंकतालिका में बड़ा उलटफेर, अब 4 टीमों के पास 4 अंक, देखें समीकरण

0
164
views
IPL 2022: Big upset in the points table due to CSK's defeat, now 4 teams have 4 points, see equation
PC: Twitter

आईपीएल 2022 में जहां एक ओर दिग्गज टीमों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। वहीं नई टीमों ने जानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। आईपीएल के 11 वें मैच में चेन्नई को पंजाब से 54 रनों की निराशाजनक हार के बाद प्वाइंट टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने मिला है। जिसकी चर्चा आगे करेगें। वहीं जीत के रथ पर सवार पंजाब को जीत के बाद बड़ा फायदा मिला है। वहीं मुंबई और चेन्नई दोनों ही दिग्गज टीमों का हाल बेहद निराशाजनक है। लेकिन फैंस का यह भी मानना है की मुंबई अक्सर स्लो स्टार्ट करती ही लेकिन लय पा जाने के बाद एक साथ लगातार कई मैचों में जीत भी दर्ज कर लीग फेज से आगे बढ़ती है।

प्वाइंट टेबल पर एक नजर

11 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति से यह साफ है की नई टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं पुराने चावल कहे जाने वाले चेन्नई और मुंबई ने निराश किया है। जहां चेन्नई ने आखिरी वक्त पर अपना कप्तान बदला वहीं जडेजा पर उसका अतिरिक्त भार जरूर दिखाई देता नजर आ रहा है।

पॉइंट्स टेबल


 

राजस्थान रॉयल्स ने 2 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक के साथ टॉप पर हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

गुजरात टाइटंस ने 2 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

पंजाब किंग्स ने 3 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल की टीम ने 2 मैच  में एक जीत के साथ 2 अंकों के साथ पांचवें स्थान में हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 मैच में एक जीत के साथ छठे स्थान पर हैं।

रॉयल्स चैलेंजर की टीम 2 मैच में एक जीत के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर हैं।

मुंबई की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ आठवें स्थान पर हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स 3 मैच में 3 हार के साथ नौवें स्थान पर हैं।

हैदराबाद की टीम एक मैच में एक हार के साथ 10 वें स्थान कर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here