वीडियो: Live मैच में कृणाल पंडाया के अपील पर अंपायर ने जीभ निकाल कर चिढ़ाया और फिर दिया OUT! कर दिया कृणाल ने कमाल

0
75
views
In the live match, on the appeal of Krunal Pandya, the umpire teased by sticking out his tongue and then gave OUT! Krunal did wonders
PC: IPLT20

(LSGVSSRH) : कुणाल (KRUNAL PANDAYA) के जबरदस्ती गेंदबाज़ी और दमदार बल्लेबाजी के  प्रदर्शन के दम पर लखनऊ  की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को आई पी एल 2023 के दसवीं मुकाबले में 5 विकेट से रौंदकर अंक तालिका में 4 अंक अर्जित कर दो पर पहुंच चुकी है ।  मैच के दौरान अंपायर और कुणाल पांड्या का जबरदस्त वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। जहां कुणाल पांड्या के अपील करने के बाद अंपायर ने अपना जीभ दिखाया लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने बल्लेबाज को आउट करार दिया। आईपीएल के दसवें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे सनराइज हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जहां लखनऊ की टीम ने 5 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को लखनऊ के नाम कर दिया।

फिर से फ्लॉप रही हैदराबाद की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम पर लखनऊ के स्पिनर गेंदबाजों ने शिकंजा कसते हुए नियमित अंतराल पर हैदराबाद के विकेट चटकाए ।आलम यह हुआ की टीम 121 रनों पर सिमट गई, जहां हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली और अब्दुल समद ने 21 रन बनाए।

लखनऊ की ओर से कुणाल पांड्या ने सर्वाधिक तीन सफलताएं अर्जित की जहां उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। आईपीएल खेल एजेंट अमित मिश्रा ने भी धारदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए।

In the live match, on the appeal of Krunal Pandya, the umpire teased by sticking out his tongue and then gave OUT! Krunal did wonders
PC: IPLT20

जीत के लिए 122 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के लिए सर्वाधिक रन की पारी लोकेश राहुल ने खेली उन्होंने 31 गेंदों पर 35 रन बनाए क्रुणाल  ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

आठवें ओवर की छठी गेंद पर कुणाल पांड्या ने एलबीडब्ल्यू की अपील की जहां अनमोलप्रीत सिंह को अंपायर ने आउट करा दिया लेकिन इससे पहले अंपायर ने अपनी जीभ बाहर निकाली, जिस पर क्रिकेट फैंस ने  इसे  कुणाल पंड्या को चिढ़ाना बता डाला , हालांकि इसके ठीक बाद उन्होंने अनमोलप्रीत को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। वहीँ मैन ऑफ द मैच बनाने के बाद क्रुणाल ने इस जीत को अपनी पत्नी को समर्पित किया ।



वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here