दिल्ली कैपिटल से गुजरा टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम आईपीएल 2023 का सातवां सातवां मैच खेला गया ।इस मुकाबले को दिल्ली की टीम ने 6 विकेट से जीत कर अंक तालिका में 4 अंक के साथ पहले पायदान पर कब्जा जमा चुके हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 162 रन आठ विकेट के नुकसान पर बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में दिल्ली ने एक समय पकड़ मजबूत बनाई हुई थी लेकिन 16 ओवर में डेविड मिलर के तूफानी 2 छक्के और 1 चौके ने मैच को पूरी तरह से गुजरात टाइटंस की ओर मोड़ दिया आगे खबर विस्तार से।
दिल्ली के बल्लेबाजों पर पड़ी गुजरात के गेंदबाज भारी

एक बार फिर से दिल्ली के बल्लेबाज ने मायूस किया। दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंदों पर 37 रन बनाए तो उपकप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली सरफराज खान ने 34 गेंदों पर 2 चौके के साथ 30 रन बने।
गुजराती गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर शिकंजा टाइट करके रखा जहां शमी ने 4 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए । राशिद खान ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की, अल्जार जोसेफ ने चार ओवर में 29 रन देकर दो बहुमूल्य विकेट लिए।
21 वर्षीय साईं सुदर्शन की तूफानी बल्लेबाज
जीत के लिए 163 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को दो बड़े झटके 5 ओवर के अंदर लगे ।गिल 14 और रिद्धिमान साहा 14 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे । तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुदर्शन ने 48 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 62 रनों की पारी खेली वहीं अंत में डेविड मिलर ने 16 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 31रन की पारी खेली और जीत गुजरात के नाम किया।
16 वे ओवर में बदला मैच

16 वें ओवर में दिल्ली की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश को वार्नर ने गेंदबाजी सौंपी जहां मुकेश के इस ओवर में गुजरात टाइटन की ओर से डेविड मिलर ने 2 छक्के और एक चौका लगाकर सारा दबाव गुजरात पर से हटा दिया। उसके बाद केवल जीत की औपचारिकता मात्र ही शेष रह गई जहां 18.1 ओवर में गुजरात ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
वीडियो
David Miller rips apart Mukesh Kumar!
Two sixes and a four… A flyer from the left-hander…#IPL2023 #DCvsGT #DelhiCapitals #TataIPL #DavidWarner #HardikPandya #RishabhPant #GTvsDCpic.twitter.com/iTKZ2GlPGO— OneCricket (@OneCricketApp) April 4, 2023







