Delhi Capitals vs Gujarat Titans, 7th Match: आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस की टीम के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर मैच में गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जहाँ जीत के लिए गुजरात की टीम को 163 रन का लक्ष्य दिया गया है । जहाँ इस मैच में दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने 36 और वार्नर ने 37 रन की पारी खेली वहीँ गुजरात की तरफ से शमी और राशिद खान ने 3-3 विकेट चटकाए वहीँ अलजारी ने 2 विकेट हासिल किये । वहीँ इस मैच दिल्ली के तेज गेंदबाज़ एनरिच नोर्त्जे की तूफानी गेंद पर कहर बरपाया जहाँ पहले साहा तो दूसरी तरफ शुभमन गिल को अपनी रफ़्तार से आउट किया । आगे खबर विस्तार से ।
दिल्ली की पारी
दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद पर 37 रन की पारी खेली वहीँ अक्षर पटेल ने 22 गेंद पर 36 रन बनाए जहाँ उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके ठोके । सरफराज खान 30 रन 34 गेंद में बनाये , अभिषेक पोरेल ने 20 रन की पारी खेली । गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने धारदार गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किये । वहीँ अल्जारी जोसेफ को दो सफलता मिली।
एनरिच नोर्त्जे की तूफानी गेंदबाज़ी

गुजरात टाइटंस को पहला झटका एनरिच नोर्त्जे ने दिया। जहाँ तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ऋद्धिमान साहा को अपनी तूफानी गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। साहा 12 रन बनाकर आउट हुए । गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका भी एनरिच नोर्त्जे ने अपनी सटीक लेंथ की गेंद पर दे दिया। जहां इस बार गति को भांपने में शुभमन गिल कामयाब नहीं हुए । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ शुभमन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। गिल ने 13 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए।
वीडियो
Nortje Express has reached Delhi 🚝
Express pace from the South African…#IPL2023 #DCvsGT #DelhiCapitals #TataIPL #DavidWarner #HardikPandya #RishabhPant #GTvsDCpic.twitter.com/3hckAwfeyG— OneCricket (@OneCricketApp) April 4, 2023






