वीडियो: धोनी की चालाकी पड़ी CSK पर भारी, ईशान किशन ने आखिरकार जीती बाजी 

0
181
views
Dhoni's cunning got heavy on CSK, Ishan Kishan finally won
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 16 ओवर में 97 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक नाबाद 36  रन बनाए, जहाँ वह अच्छे ले में दिखे । मुंबई की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो  डेनियल सैम्स ने 3 विकेट चटकाए। राइले मेरिडिथ और कुमार कार्तिकेय को 2-2 सफलता हाथ लगी।



मुंबई ने गेंदबाज़ी में कहर बरपाया जहाँ मैच के पहले ही ओवर में डेनियल सैम्स ने 2 विकेट लिए । मैच की दूसरी गेंद पर कॉनवे को LBW  आउट किया वहीँ ठीक बाद चौथी ही  गेंद पर मोइन अली (0) को कैच आउट करवाया ।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आज 16 ओवर में ही 97 रनों  पर आउट हुए । चेन्नई का आखिरी विकेट रन आउट के रूप में गिरा जहाँ मुकेश चौधरी 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर  ईशान किशन का शिकार हुए । स्ट्राइक देने के चक्कर में  स्ट्राइक एन्ड को बदलने के लिए 1 रन दौड़ना धोनी के लिए बेहद महंगा पड़ा । धोनी से गेंद मिस हुई  विकेटकीपर ईशान के दस्तानों में  गई थी. जहाँ चुस्त और मुस्तैद ईशान ने विकेट पर सीधा हिट कर दिया ।



ईशान किशन ने डायरेक्ट हिट ने स्टंप ध्वस्त कर दिया और मुकेश को आउट किया . जिस वक़्त गेंद विकेट से टकराई  उस समय मुकेश चौधरी क्रीज से काफी लम्बी दुरी पर थी । जहाँ धोनी की तरह विक्की के बीच तेज नहीं दिखे । आउट होने से पहले मुकेश चौधरी ने 4 गेंदों पर  4 रन बनाए थे।

मुंबई के विरूद्ध  सर्वाधिक रन महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए जहाँ उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्कों की सहायता से शानदार 36 रन बनाये ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नईः ऋतुराज गायकवाड, डेवॉन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोइन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्ष्णा, सिमरनजीत सिंह और मुकेश चौधरी।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरिडिथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here