58 मैच समाप्त, ऑरेंज- पर्पल कैप की सूची में बदलाव, वार्नर का टॉप-3 में प्रवेश, शुभमन फिसले, देखें टॉप-10 की सूची

0
133
views
58 matches ended, Orange- Purple Cap list changed, Warner entered top-3, Shubman slipped, see top-10 list
PC: IPL/Twitter

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को IPL 2022 में बुधवार को खेले गए 58 वें मुकाबले में 8 विकेट से हरा कर प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है ।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने  दिल्ली कैपिटल्स के सामने 161 रन का लक्ष्य  रखा है। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे । राजस्थान की ओर से   रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 50 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 48 रन का योगदान दिया था । दिल्ली की ओर से चेतन साकरिया, एनरिक नॉर्त्या और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही जहाँ मैच के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने कहर बरपाया और 0 पर भारत  को आउट किया । इसके बाद नंबर 3 पर आये  मिलेच मार्श ने  शानदार 62 गेंदों पर 89 रनों की  पारी खेली। सलाम बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने नाबाद 52 रन बनाए। वॉर्नर और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 144 रन की मैच जिताऊ पार्टनरशिप हुई । राजस्थान की तरफ से चहल और बोल्ट को एक -एक  विकेट हासिल हुआ ।



मैन ऑफ द मैच

58 matches ended, Orange- Purple Cap list changed, Warner entered top-3, Shubman slipped, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

मिलेच मार्श ने  शानदार 62 गेंदों पर 89 रनों की  पारी खेली और उन्हें  मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया 

58 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में उलटफेर



 

58 matches ended, Orange- Purple Cap list changed, Warner entered top-3, Shubman slipped, see top-10 list

आईपीएल के 58 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । जहाँ  राजस्थान के  खिलाफ 41 गेंद पर 52 रन बनाने वाले वार्नर ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर  427 रन के साथ आ चुके हैं । जहां उन्होंने डुप्लेसिस और शुभमन को पछाड़ दिया है।



दिल्ली के खिलाफ 7 रन की पारी खेल बटलर टॉप  पर 625 रन के साथ हैं . दूसरे नंबर  लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल 459 रन के साथ हैं । तीसरे स्थान से  फाफ डुप्लेसिस फिसलकर चौथे स्थान पर 389 रन के साथ आ गए  हैं । शुभमन गिल पांचवें स्थान पर 384 रन के साथ हैं ।

58 वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाज़

58 matches ended, Orange- Purple Cap list changed, Warner entered top-3, Shubman slipped, see top-10 list

58 वें  मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर नीचे क्रम में देखने मिला है ।जहाँ यजुवेंद्र चहल दिल्ली के खिलाफ 1 विकेट लेकर 23 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । हसरंगा  दूसरे स्थान पर 21 विकेट के साथ आ गए हैं ।



तीसरे  स्थान पर राबाडा 18 विकेट के साथ हैं ।  चौथे  स्थान पर अब कुलदीप यादव 18 विकेट के साथ हैं । पांचवें  पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं । छठे स्थान पर खलील अहमद  16 विकेट के साथ मौजूद है।

पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

58 matches ended, Orange- Purple Cap list changed, Warner entered top-3, Shubman slipped, see top-10 list

पॉइंट्स तालिका में हुआ बदलाव 



पॉइंट्स टेबल की बात की जाये तो RR पर जीत के साथ दिल्ली 12 अंक के साथ 5 वे पायदान पर आ गई है । गुजरात 18 अंक के साथ गुजरात टॉप पर है ।  आईपीएल सीजन 15 की गुजरात  प्लेऑफ में जा चुकी है । दूसरे स्थान पर लखनऊ की टिया, 16 अंक के साथ है । तीसरे स्थान पर राजस्थान 14 अंक के is हार के बाद भी बनी हुई है । हैं । चौथे स्थान पर बैंगलोर 14 अंक के साथ है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here