ZIM vs BAN: 9 साल बाद ज़िम्बाब्वे की 2-1 से बांग्लादेश पर सीरीज जीत, आखिरी मैच में 105 रन से BAN की जीत, इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच

0
68
views
ZIM vs BAN: After 9 years, Zimbabwe's 2-1 series win over Bangladesh, BAN won by 105 runs in the last match, got the man of the match
PC: Zimbabwe cricket/Twitter

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd ODI:  ज़िम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का तीसरा मैच जिंबाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। जहां ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम ने 32.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई और बांग्लादेश ने आखिरी मैच 105 रन से जीता । हालाकिं यह सीरीज 2-1 से ज़िम्बाबवे के नाम रहा ।

जिंबाब्वे की टीम ने श्रृंखला को  2-1 से कब्जा कर लिया है । जहाँ यह 9 साल बाद ऐसा हुआ की ज़िम्बाब्वे ने सीरीज पर कब्ज़ा जमाया हो ।

ज़िम्बाब्वे ने 2-1 से किया सीरीज अपने नाम

ZIM vs BAN: After 9 years, Zimbabwe's 2-1 series win over Bangladesh, BAN won by 105 runs in the last match, got the man of the match
PC: Zimbabwe cricket/Twitter

जिम्बाब्वे ने पहले मुकाबले में 5 विकेट से बांग्लादेश को रौंदा था ।वहीं दूसरे मैच में भी 5 विकेट से बांग्लादेश को रौंदकर सीरीज को 2/0 से अपने नाम कर लिया है। आखिरी मैच में बांग्लादेश की टीम ने अपना सम्मान बचते हुए 105 रन से ज़िम्बाब्वे पर जीत दर्ज की ।

अफीफ ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी  (Afif  Hossain)

ZIM vs BAN: After 9 years, Zimbabwe's 2-1 series win over Bangladesh, BAN won by 105 runs in the last match, got the man of the match

बांग्लादेश की ओर से अफीफ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छठे नंबर पर आकर शानदार 85 रन की पारी महज 81 गेंद में बनाई । जहाँ उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े । वहीँ अनामुल ने 71 गेंद में 76 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने चार छक्के और 6 चौके जड़े । महमुदुल्लाह ने 39 रन का योगदान दिया ।

ज़िम्बाब्वे की ओर से ब्रैड और जोंग्वे ने 2-2 सफलता अर्जित की । रजा और नगरवा को 1-1 विकेट हाथ लगी ।

ज़िम्बाब्वे के 10 वे और 11 वे नंबर पर आये गेंदबाज़ो ने मचा दिया कोहराम

ZIM vs BAN: After 9 years, Zimbabwe's 2-1 series win over Bangladesh, BAN won by 105 runs in the last match, got the man of the match
PC: Twitter

रिचर्ड नगरवा (34) और विक्टर (26)  ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभा दी और 10 वे विकेट के लिए सर्वाधिक रन की साझेदारी का रिकॉर्ड भी ज़िम्बाब्वे के लिया बनाया । दोनों ने मिलकर  बांग्लादेश के गेंदबाज़ों को पानी पीला दिया । जहाँ एक समय बांग्लादेश की टीम 89/9 विकेट हो चुकी थी वही दोनों गेंदबाज़ों ने बल्लेबाजों वाला काम किया और दिखा दिया की ज़िम्बाब्वे की टीम को कम आंकने की हिमाकत कोई टीम ना करे ।

जिम्बावे की ओर से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के टॉप 5 प्लेयर महज 31 रन पर आउट हो गए । जहाँ लगातार 2 शतक जड़ चुके सिकंदर रजा गोल्डन डक का शिकार हुए । वहीँ विकेटकर मद्देवेरे ने 24 रन की पारी खेली ओर स्कोर को आगे बढ़ाया । लेकिन नियमित अंतराल पर बांग्लादेश के गेंदबाज़ों ने विकेट लेने में कसर नहीं छोड़ी । जहाँ टीम 151 रन पर ढेर हो गई ।

ZIM vs BAN: After 9 years, Zimbabwe's 2-1 series win over Bangladesh, BAN won by 105 runs in the last match, got the man of the match

बांग्लादेश की ओर से सभी गेंदबाज़ों ने हुंकार योगदान दिया जहाँ मुस्तफ़िज़ुर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जहाँ उन्होंने 5.2 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किया । इस्लाम और एबडोत ने 2-2 विकेट हासिल किये वहीँ हसन महमूद और मेंहिंदी हसन ने 1-1 सफलता अर्जित की । एक समय बांग्लादेश के गेंदबाज़ों ने 83 रन पर 9 विकेट गिरा दिए थे ।

बांग्लादेशी बल्लेबाजी

ZIM vs BAN: After 9 years, Zimbabwe's 2-1 series win over Bangladesh, BAN won by 105 runs in the last match, got the man of the match

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान तमीम  इकबाल ने 30  गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 19 रन बनाए ।वही महमूदुल्लाह ने 69  गेंदों का सामना करते हुए 39  रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 चौके  लगाए।  आफीफ ने 85  रन तथा अनामुल  ने 76 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया और टीम का स्कोर 256 रन तक पहुंचाया ।

मैन ऑफ़ द मैच

अफीफ को  मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहाँ  उन्होंने 85 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 256 रन तक पहुंचाया । इसके लिए उन्हें 300 डॉलर की धनराशि दी गई ।

मैन ऑफ द सीरीज

ZIM vs BAN: After 9 years, Zimbabwe's 2-1 series win over Bangladesh, BAN won by 105 runs in the last match, got the man of the match
PC: Zimbabwe Cricket /Twitter

सिकंदर रजा को मैन ऑफ द सीरीज के ख़िताब से सम्मानित किया गया । जहाँ उन्होंने इस सीरीज में शानदार 2 शतकीय पारी खेली ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here