वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांचवा t20 मुकाबला किंग्सटन ओवल बारबाडोस में खेला गया ।जहां पर दिल की धड़कन को रोक देने वाले इस रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 17 रन से मैच को जीतकर 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया। जीत के हीरो रहे वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर प्लेयर जेसन होल्डर, जिन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और जीत वेस्टइंडीज की झोली में डाल दी।
वीडियो : आखरी ओवर का रोमांच
ICYMI: Watch Jason Holder’s sensational double hat-trick in the #WIvENG 5th T20I
🎥 @FanCode#WIvsENG #JasonHolderpic.twitter.com/RgFL6ANAVr
— CricXtasy (@CricXtasy) January 31, 2022
इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 20 रनों की दरकार थी जहां पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर आ खड़ी थी वही आखरी ओवर में जो हुआ वह दिल की धड़कनों को तेज करने वाला था।
- गेंद 1 पहली ही गेंद होल्डर ने नो बॉल फेकी।
- ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर ने क्रिस जॉर्डन को हैडिन के हाथों कैच आउट करवाया।
- ओवर की दूसरी गेंद पर होल्डर ने सैम बिलिंग्स को एक बार फिर से हैडिन के हाथों कैच आउट करवा कर मैच का रुख बदला
- आखरी ओवर की तीसरी गेंद पर जेसन होल्डर ने आदिल रशीद को स्मिथ के हाथों कैच करवाकर अपना हैट्रिक पूरा किया।
- आखरी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने शाकिब महसूद को आउट कर इतिहास रच दिया।
सीरीज पर किया कब्जा
वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ 3-2 से सीरीज पर कब्जा कर लिया वही जेसन होल्डर ने 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर इतिहास रचते हुए वेस्टइंडीज की ओर से t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले प्रथम गेंदबाज बने।
टॉस
वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए वेस्टइंडीज की ओर से ब्रेंडन किंग ने 34 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान पोलार्ड ने 25 गेंदों पर 41 रन की शानदार पारी खेली। वहीं पॉवेल ने 17 गेंदों पर शानदार 35 रन बनाए।
इंग्लैंड की गेंदबाजी
इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद एवं लिविंगस्टोन ने दो-दो विकेट चटकाए।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी
इंग्लैंड की ओर से जेम्स विंस ने 35 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली, वहीं सैम बिलिंग्स ने 28 गेंदों पर 41 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के गेंदबाज
वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने 2.5 ओवर में 27 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। जिसमें उन्होंने 4 गेंदों पर 4 विकेट चटका कर मैच का रुख बदल दिया। वही अकील ने 4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए स्मिथ को एक सफलता मिली।







