भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने छह विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर मैच को जीत लिया हालांकि यह मैच आखिरी ओवर तक चला।
हार्दिक पांड्या ने खेली 16 गेंदों पर 25 रनों की नाबाद पारी दिनेश कार्तिक 1 रन पर रहे नाबाद

इसमें कोई शक नहीं कि साल 2022 हार्दिक पांड्या के लिए किसी शानदार सपनों से कम नहीं बिता है जहां पहले गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई। वहीं उसके बाद बैक टू बैक श्रृंखलाओं में जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर टीम इंडिया में अपनी जगह पुख्ता कार्रवाई। ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 236 के स्ट्राइक रेट से 71 रनों की आतिशी पारी खेली थी , हालाँकि यह मैचमना भारतीय टीम 4 वोटों से हार गया था लेकिन उनकी पावर हिटिंग ज़बरदस्त की थी।
नागपुर में वे दूसरे मुकाबले में हार्दिक पांड्या 9 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन पर आउट हो गए थे। दिनेश कार्तिक ने 2 गेंदों पर एक चौके और एक छक्का जड़ भारतीय टीम को मैच में जीत दिलाई थी और सीरीज में जान फ़ंकी थी। तीसरे निर्णायक मुकाबले में हैदराबाद के मैदान पर हार्दिक पांड्या ने विनिंग चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दर्ज कराई थी।यह पहला मौका नहीं था जब हार्दिक और दिनेश कार्तिक उस स्थिति में थे जब भारतीय टीम को दोनों की भरपूर जरूरत थी। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद वे बातचीत के दौरान स्टारस्पोर्ट्स पर हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वे चर्चा का विषय बन चुके हैं।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद हार्दिक में बोला कि मैं स्ट्राइक खुद रखता
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आखिरी छह गेंदों पर 11 रनों की भारत को दरकार थी वहीं भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने डेनियल सैम की पहली ही गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का लगाकर 5 गेंदों पर 5 रन कर दिया। इसके ठीक बाद 20 ओवर की दूसरी गेंद पर डेनियल सैम ने कोहली को एक्स्ट्रा कवर दिशा में कैच आउट करवाया।
वहीं तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने 1 रन लेकर हार्दिक को स्ट्राइक दिया। 20 ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या से गेंद मिस हुवा और आखिरी दो गेंदों पर भारत को जीत के लिए 4 रनों की दरकार थी। पांचवे गेंद पर हार्दिक पांड्या ने चौका लगाकर मैच को भारत के नाम किया।

इसके बाद रोबिन उथप्पा, संजय बांगर के पूछे जाने पर उन्होंने यह कहा कि आखिरी ओवर में मैं अपने पास में स्ट्राइक रखता और हंसते हुए अभी कह दिया कि चाहे मैं शॉट लगा पाता या नहीं मैं स्ट्राइक अपने पास रखता मैं ।अगर टीम की हार होती तो मैं सारी जिम्मेदारी खुद पर ले लेता लेकिन मैं स्ट्राइक नहीं छोड़ता। हालांकि हार्दिक पांड्या की स्ट्राइक इनकी काबिलियत से पूरा विश्व वाकिफ है ,उन्हें पता है कि कब कौन सा शॉट किस दिशा में लगाना ठीक होगा। लेकिन यह बोलना की मैं अपने पास स्ट्राइक रखता और कार्तिक को स्ट्राइक नहीं देता फैंस के दिलों में चुभ गई ।जहां कार्तिक और हार्दिक दोनों ही भारत के फिनिशर हैं।







