“विराट कोहली ने 10 साल क्रिकेट में किया है राज, वो बस मौके की ताक में है”  PAK कोच का बयान

0
172
views
PC: BCCI

एशिया कप 2022 में शिरकत कर रही सभी 6 टीमों में एक नाम जिसकी बार बार चर्चा की जा रही है वह विराट कोहली की है। प्लेयर्स से लेकर कोच तक सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकीं हुई हैं। आलम यह है की सकलेन मुस्ताक को की पाकिस्तानी कोच हैं उन्होंने विराट कोहली पर बड़ी टिप्पणी कर सभी 5 टीमों को खबरदार कर दिया है। जहां उन्होंने यह कह सभी टीमों के मन में एक बार फिर विराट कोहली के आतिशी पारियों की याद ताजा करवाकर खौफ पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां उन्होंने यह साफ कर दिया की विराट कोहली बस मौके की तलाश में हैं। आगे खबर विस्तार से ।

पाकिस्तान के कोच सकलेन मुस्ताक का बड़ा बयान

"Virat Kohli has ruled cricket for 10 years, he is just looking for opportunities" - PAK coach statement
PC: BCCI

सकलेन मुस्ताक ने स्पोर्ट्स साइट स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान साझा किया की वे विराट कोहली को हल्के में नहीं आंकेंगे। विराट कोहली 10/12 साल तक विश्व क्रिकेट पर राज किया है। जहां उनके सिस्टम में दिल और दिमाग में क्रिकेट भरा हुआ है। वह केवल मौके की ताक में है।

सकलेन मुस्ताक ने कहा की बतौर कोच हर एक प्लेयर पर उनकी पैनी निगाहें थी जहां उन्होंने यह साफ किया जिस तरीके से विराट कोहली चल रहे थे और  बाकी प्लेयर से मिल रहे थे ऐसा बिल्कुल भी नहीं है की 2 कोई भी किस्म के दवाब में हैं। वे एक स्टार प्लेयर हैं और कभी भी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। ये स्तर प्लेयर को निशानी होती है।

विराट कोहली को पता है को तरह उनके रन बन हैं कैसे उनका एक्सिक्यूशन उन्होंने किया है। वो सारी अच्छी यादें उनके पास है। यह उनके अंदर सिस्टम में बसता है। वो पहले भी बेहद खतरनाक प्लेयर थे और आज भी हैं। वो कब फॉर्म में आ जाएं ये किसी को भी नहीं पता। उनसे बचकर रहने की दरकार है। हालांकि अभी वो मुश्किल दौर से गुज़र जरूर रहे हैं लेकिन उनकी तयारी अब अलग इशारा कर रही है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here