t20 वर्ल्ड कप के पहले अभ्यास मैच से पहले भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने जमकर वार्म अप मैच के लिए नेट पर पसीना बहाया। इस बार विराट कोहली अलग मूड में नजर आ रहे हैं। पार्थ में विराट कोहली में खेले गए दो अभ्यास मैच में किसी में भी बल्लेबाजी नहीं की वहीं वे मैच के ठीक बाद उसी पिच पर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्टूबर को पहले अभ्यास मैच खेलने के लिए ब्रिसबेंन आ चुके हैं ।वही भारत का दूसरा अभ्यास मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ 19 अक्टूबर को खेला जाएगा ।जहां नेट सेशन के दौरान विराट कोहली ने जमकर हवाई शार्ट खेले। जहां उनके बल्ले की गर्जन पूरे ब्रिसबेन में गूंजे एक के बाद एक विराट कोहली ने जबरदस्त हवाई शॉट खेले।
एशिया कप का फॉर्म वर्ल्ड कप में भी बनाए रखना चाहेंगे
अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने 122 रनों की शानदार पारी खेल शतकों का सूखा खत्म किया था ,वहीं अपने फॉर्म में वापसी करने का ऐलान भी बड़े शानदार अंदाज में किया था ,लिहाजा एशिया कप की फॉर्म को विराट कोहली वर्ल्ड कप में भी दोहराना चाहगें।
वर्ल्ड कप में दो बार कर चुके हैं ये रिकॉर्ड अपने नाम

गौरतलब है कि विराट कोहली t20 वर्ल्ड कप में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2 दफा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम दर्ज करवाया है।वही देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की हैट्रिक कर पाते हैं नहीं । आपको बता दें कि भारत का मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से मेल्बर्न के मैदान पर होगा ।उससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्म अप मुकाबला खेलने के लिए 17 अक्टूबर को उतरने जा रही है ।जहां मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल किया जा सकता है जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर शमी को भारतीय टीम में लिया गया है जहां उनके पास तैयारी के दो मौके होंगे।
video
View this post on Instagram







