वीडियो: हैदर अली के रॉकेट रफ्तार शॉट से अंपायर अलीम डार हुए चोटिल, बाल बाल बची जान! PAK-ENG मैच में हुआ हादसा 

0
116
views
Video: Umpire Aleem Dar injured by Haider Ali's rocket speed shot, narrowly saved his life! Incident happened in PAK-ENG match
PC: PCB

(Pakistan versus England 6th T20 match)पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच गद्दाफी स्टेडियम लाहौर के मैदान पर छठा t20 इंटरनेशनल मुकाबला आयोजित किया गया। जहां इंग्लैंड में से एक तरफा करते हुए 8 विकेट से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए .लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में 170 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया एवं श्रृंखला को 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया है। वहीं इस मैच में बड़ा हादसा होने से बचा जहां आईसीसी अंपायर अलीम डार (Alim dar) गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल बाल बचे। आगे खबर विस्तार से ।

छठे ओवर की पांचवी गेंद पर हुआ हादसा

Video: Umpire Aleem Dar injured by Haider Ali's rocket speed shot, narrowly saved his life! Incident happened in PAK-ENG match
PC: PCB

हैदर अली जिसे पाकिस्तान की टीम ने एक्सपरमेंट के तौर पर टीम में रखा वहीं शान मकसूद के 0 रन पर आउट होने के बाद उतरे हैदर अली ने रन रेट को बढ़ाने के चक्कर में स्क्वायर लेग की दिशा में करारा फ्लैट हवाई शॉट खेला जहां अंपायर कर रहे अलीम डार (umpire Alim dar)अंपायरिंग करने के लिए खड़े थे जहां गेंद रॉकेट रफ्तार से उनके पास गई और आलिम डार खुद को बचा पाते की इससे पहले गेंद सीधी उनके कमर के नीचे जा लगी जहां इसके बाद वे दर्द में नजर आए और पाव को सहलाते दिखाई दिए।

Video: Umpire Aleem Dar injured by Haider Ali's rocket speed shot, narrowly saved his life! Incident happened in PAK-ENG match
PC: PCB

जहां गेंद लगने के साथ ही उनकी चीख निकल गई वहीं साथ खड़े इंग्लैंड के फील्डर ने उनका हाल पूछा वहीं इसके बाद उन्होंने इशारे से खुद को ठीक बताया लेकिन दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। वहीं चोट के साथ पाकिस्तान के चार रनों को भी अलीम डार ने रोक दिया।

साल्ट (Philips salt) की तूफानी पारी से कांपा पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी अटैक

बाबर आजम की 87 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान की टीम ने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और तीन छक्के की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 88 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड की टीम को 14. 3 ओवर में मैच जीता दिया। साल्ट ने इंग्लैंड की ओर से तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने जिन्होंने महज 19 गेंदों पर t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस जीत के साथ सीरीज 3/3 की बराबरी पर आ खड़ा हुआ है वहीं 2 अक्टूबर को आखिरी फाइनल मैच खेला जाना है।

video

;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here