वीडियो : IND-BAN मैच से पहले टीम इंडिया ने दिखाया दम, नेट प्रैक्टिस में लगी हवाई शॉट्स की बौझार, लोकेश राहुल भी जमकर बरसे

0
62
views

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को मिली हार के बाद सेमीफइनल में पहुंचने की दिशा में एक बार फिर भारतीय टीम किन्तु परन्तु  की स्थिति में आ गई है। हालाकिं भारतीय टीम अभी भी अच्छी स्तिथि में है जहाँ इनके दो मैच बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बचे हैं लिहाजा  बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को एडिलेड में होने वाला सुपर-12 ग्रुप-2 के बेहद अहम् मैच में भारतीय टीम की जीत बेहद जरूरी है । वही लोकेश राहुल के फॉर्म पर भी बड़ा सवाल है और भारत के सबसे बड़े फिनिशर दिनेश कार्तिक की टीम में रहने पर भी सस्पेंस बरक़रार है । वहीँ इन सब चीजों को पिछले छोड़ते हुए भारतीय टीम ने एडिलेड में जमकर प्रैक्टिस किया ।

BCCI ने जारी किया प्रैक्टिस वीडियो

Video: Before the IND-BAN match, Team India showed power, aerial shots in net practice

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ फिर से जीत की पटरी पर लौटने के लिए जबरदस्त प्रैक्टिस किया । जहाँ सभी बल्लेबाज़ों ने हवाई शॉट्स खेले । पिछले मैच में फेल हुए दीपक हूडा और लोकेश राहुल भी रंग में दिखे । जहाँ दिनेश कार्तिक को भी बल्लेबाज़ी करते देखा गया वहीँ पंत ने भी अच्छा समय नेट में बिताया जहाँ उन्हों विकेटकीपिंग में भी अपना जौहर दिखाया ।

अंकतालिका में ग्रुप बी में भारतीय टीम ने खेले गए कुल 3 मैचों में दो जीत और एक हार के साथ 4 अंक को लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी इ 4 अंक के  साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। भारत बेहतर नेट रेट की वजह से अभी बांग्लादेश से आगे है। लिहाजा भारतीय टीम इस मैच को जीतकर 6 अंक लेकर फ़िलहाल अंकतालिका में टॉप पर जाना चाहेगी ।




विराट और लोकेश ने की नेट में लम्बी बातचीत

Video: Before the IND-BAN match, Team India showed power, aerial shots in net practice

कुछ समय से अपने रूठे बल्ले को मानाने की कवायत कर रहे लोकेश राहुल और विराट कोहली के बीच बल्लेबाज़ी को लेकर काफी देर तक बात चली । वहीँ कोच द्रविड़ ने भी लोकेश राहुल को बैक किया और उन्हें मैच विनर करार दिया । जहाँ अर्शदीप , भुवनेश्वर , शमी ने गेंदबाज़ी पल्टन ने भी धारधार गेंदबाज़ी नेट में की ।

वहीँ बांग्लादेश की टीम से भारतीय टीम को सावधान रहना होगा जहाँ पहले ही बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने यह काबुल लिया है की वे किसी भी टीम को अपसेट करने आये हैं ना की वर्ल्ड कप जीतने लिहाजा भारतीय टीम को सतर्क रहने की जरूरत है ।




वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here