भारत ने अपना सफल इंग्लैंड दौरा समाप्त किया । जहाँ टेस्ट मैच ड्रा , टी 20 सीरीज में 2-1 से जीत के बाद वनडे सीरीज में भी 2-1 से जीत दर्ज की। वहीँ भारतीय टीम का अगला सीरीज वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ है. जिसके लिए टीम इंडिया त्रिनिदाद पहुंच गई है । जहाँ धवन की अगुवाई में भव्य स्वागत हुआ । जहाँ सभी क्रिकेट खिलाड़ी बेहद रिलैक्स मोड में नज़र आये । धवन , चहल के साथ सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशां शेट्टी को होटल लॉबी में स्पॉट किया गया । इससे पहले भी रवाना होते हुए सूर्यकुमार ने फोटो साझा की थी ।
भारत और वेस्टइंडीज टीम सबसे पहले तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी. जिसके ठीक बाद 5 मैचों की टी20 श्रृंखला शुरू होगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला 22 जुलाई, दूसरा वनडे मुकाबला 24 जुलाई और आखिरी वनडे मुकाबला 27 जुलाई को खेला पूरा खेला जाना है . पोर्ट-ऑफ स्पेन स्थित क्वींस पार्क ओवल मैदान में ये मैच आयोजित किये जायेगें ।
भारत vs वेस्टइंडीज वनडे शेड्यूल:

जुलाई 22, पोर्ट-ऑफ स्पेन, शाम 7:00 बजे से
जुलाई 24, पोर्ट-ऑफ-स्पेन, शाम 7:00 बजे से
जुलाई 27, पोर्ट-ऑफ स्पेन, शाम 7:00 बजे से
वनडे के बाद होगा टी 20 सीरीज
वनडे श्रृंखला के ठीक बाद फटाफट क्रिकेट की बारी आएगी जहाँ भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 श्रृंखला का आगाज 29 जुलाई को टारोउबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा । जहाँ भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज के जाबाजों के साथ देखा जायेगा ।

वहीँ दूसरा एवं तीसरा टी 20 मुकाबला लगातार दिनों में खेला जायेगा जहाँ 1अगस्त को दूसरा और 2 अगस्त को तीसरा टी 20 मुकाबला बासेटेरे स्थित वार्नर पार्क खेला जायेगा । 2 दिन के रेस्ट के उपरांत चौथा और पांचवां मुकाबला भी बैक टू बैक खेला जाना है । जहाँ छह एवं सात अगस्त लॉउड्रेहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले मैच का आयोजन होगा ।
भारत vs वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल:
जुलाई 29, टारोउबा, रात 8:00 बजे से
अगस्त 1, बासेटेरे, रात 8:00 बजे से
अगस्त 2, बासेटेरे, रात 8:00 बजे से
अगस्त 6, लॉउड्रेहिल, रात 8:00 बजे से
अगस्त 9, लॉउड्रेहिल, रात 8:00 बजे से
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल,सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह.
कुलदीप यादव और लोकेश राहुल अगर ठीक रहे तभी टीम का हिस्सा होंगे । जहाँ दोनों अभी रिकवरी मोड पर हैं ।
वीडियो
Trinidad – WE ARE HERE! 👋😃#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/f855iUr9Lq
— BCCI (@BCCI) July 20, 2022







