India versus South Africa 3rd ODI मेजबान टीम इंडिया ने मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में आयोजित हुए निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले 7 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 2-1 से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका 99 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में 105/3 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। (Kuldeep) कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच और सिराज को मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब दिया गया।
जीत के बाद बेहद खुश दिखे धवन( Shikhar Dhawan)

जीत के बाद शिखर धवन ने गब्बर स्टाइल में जांघ पर हाथ मारते हुए कप उठाया। वहीं जीत के लिए धवन ने पूरे टीम की सराहना की। जहां पहला मैच हारने के बाबजूद टीम ने जबरदस्त पलटवार किया और मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दोनों मैच को 7/7 विकेट से हराया। वहीं यह धवन की लगातार तीसरी सीरीज जीत रही।
धवन ने निभाई धोनी की परंपरा

इस मैच में शहबाज अहमद राहुल, त्रिपाठी और मुकेश कुमार को जगह दी गई थी ,हालांकि मुकेश कुमार और राहुल त्रिपाठी फाइनल एकादश में अपनी जगह बनाने में पूरी सीरीज में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन कप्तान धवन ने धोनी की परंपरा को कायम रखते हुए जीत के बाद कप सबसे युवा प्लेयर या नए प्लेयर जिसे पहली बार स्क्वाड में शामिल किया गया हो उसे जीत दर्ज के रिवाज को कायम रखा। धवन ने जीत के साथ ही कप को मुकेश कुमार के हाथों में दिया। जहां मुकेश कुमार ने चैंपियन बॉक्स में कप को उठाकर जीत का जश्न टीम इंडिया के साथ मनाया । वहीं बी टीम कही जाने वाली टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को पछाड़ दिया।
23 साल बाद भारतीय टीम ने किया कारनामा

शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम ने लगातार अपनी तीसरी श्री जीत दर्ज की वहीं 23 साल बाद ऐसा मौका आया जब दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई गौरतलब है कि 1999 में नैरोबी में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ 117 रन बनाकर आउट हुई थी वही आज दक्षिण अफ्रीका की टीम 99 रनों पर सिमट गई यह दक्षिण अफ्रीका का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चौथा न्यूनतम स्कोर है।
1 साल में सबसे ज्यादा जीत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने दर्ज कर लिया है जहां इस साल 2022 में भारतीय टीम ने 38 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दर्ज की है। वहीं साल 2003 में ऑस्ट्रेलियाई टीम थी जिन्होंने 38 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की थी।
video
Winners Are Grinners! ☺️
Captain @SDhawan25 lifts the trophy as #TeamIndia win the ODI series 2️⃣-1️⃣ against South Africa 👏👏#INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/igNogsVvqd
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
;







