New Zealand vs Bangladesh, 5th Match:त्रिकोणीय श्रृंखला का पांचवां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच क्राइस्टचर्च के क्रिकेट मैदान पर खेला गया । जहां न्यूज़ीलैंड ने इस मैच को 48 रनों से जीता। जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । न्यूज़ीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए ।लक्ष्य पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 160 रन 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर बना पाए। इस 48 रनों से जीत के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड ने फाइनल में प्रवेश किया।
फिलिप्स की तूफानी पारी
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फिलिप्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 19 गेंदों पर पहले अपना अर्धशतकीय पारी पूरी की ।वहीं 24 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। जहां आने के साथ वो बांग्लादेश के गेंदबाजों पर बरसाना शुरू कर दिया।

जहां उन्होंने मोसाद्दे हुसैन के 2 ओवर में 24 रन दिए। वहीं 5 गेंदबाजों ने 10 से अधिक के इकॉनोमी से रन लुटाए। उनके अलावा साथी खिलाड़ी डेमोन कन्वे बने 40 गेंदों पर 64 रन की धुआंधार पारी खेली। जहां उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। मार्टिन गुप्टिल ने 34 रनों का योगदान दिया और सलामी बल्लेबाज ने 32 रनों का बहुमूल्य पारी खेली।
बांग्लादेश को रौंदकर न्यूजीलैंड का फाइनल में प्रवेश
गौरतलब है कि 4 मैचों में जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड की टीम 6 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर तीन मैचों में पाकिस्तान ने दो मैच में जीत दर्ज की है और 4 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश मिल चुकी है ।जहां बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का आखिरी लीग मुकाबला महज औपचारिकता मात्र रह गया।
शाकिब अल हसन ने दिखाई संघर्षपूर्ण पारी

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने शानदार 70 रनों की पारी खेली। जहां उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्का जड़ा लेकिन बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले को जीत ना पाई, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने न्यूजीलैंड की ओर से 24 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए वहीं टिम साउदी और माइकल ब्रेसवेल को दो-दो सफलता मिली।
न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान में होगी खिताबी भिड़ंत
14 अक्टूबर को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मैच क्राइस्टचर्च में आयोजित किया जाएगा जहां इस मैच में दोनों टीमें जान झोकती नजर आने वाली हैं। ।
video
🔊 Well taken in the crowd! Glenn Phillips with back to back sixes in the 16th over. Follow play LIVE in NZ with @sparknzsport & @todayfm_nz 📲 #NZvBAN pic.twitter.com/dSnyIyvUVH
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 12, 2022
;







