इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय t20 इंटरनेशनल श्रृंखला का पहला मुकाबला पार्थ के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम के सबसे घातक और विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ 29 गेंदों पर अपना 25 वां अर्दशतक जड़ा जहां उन्होंने मैदान के हर कोने पर रन बरसाए। इससे पहले बटलर ने इंग्लैंड की ओर से 32 गेंद में 68 और हेल्स ने 84 रन की पारी खेली थी।
डेविड वॉर्नर David warner ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

डेविड वॉर्नर ने महज 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से t20 इंटरनेशनल करियर का अपना 25 वा अर्धशतक जड़ा। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना तीसरा अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर ने किसी भी गेंदबाजों के साथ भेदभाव नहीं बरता और सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। जहां उनके गजब के रचनात्मक शॉट ने सब का दिल जीता। वहीं फिंच फ्लॉप रहे जहां वे 7 गेंद में 12 रन बनाकर रन आउट हुए।
पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जड़ा 360 डिग्री शॉट

डेविड वार्नर ने पारी की तीसरी गेंद पर वोक्स को छक्का जड़ा जहां ऑफ साइड की गेंद पर घुटनों पर बैठकर उन्होंने गेंद को विकेटकीपर बटलर के ऊपर से खेकर छक्का अर्जित किया। जहां फटाफट क्रिकेट में रचनात्मक होना अब आम बात हो चुकी है। ऐसी कई शॉट सूर्यकुमार खेल चुके हैं। जहां क्लासिक क्रिकेट अब रचनात्मक क्रिकेट में बदलती नजर आ रही है। जिसका नमूना साफ देखा जा सकता हैं ।
video
David Warner 😮#AUSvENGpic.twitter.com/8IT5awA0Ud
— Wisden (@WisdenCricket) October 9, 2022







