पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खिताबी भिड़ंत में श्रीलंका ने 23 रनों से पाकिस्तान को रौंदा। जहां इसके बाद फैंस के मिलेजुले रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हुआ वहीं कुछ प्लेयर्स पर फैंस ने नाराजगी भी जाहिर की वहीं कुछ ने समर्थन। कुछ ऐसा ही देखने को पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर भी मिला जहा । जहां एशिया कप के फाइनल मैच में 0 रन पर आउट होने वाले आसिफ अली से फैन एयरपोर्ट पर बेहद नाराज हो गए और चिढ़ाते हुए कहा वेल प्लेड आसिफ। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो फैंस यह कहने पर मजबूर हो गया।
एयरपोर्ट पर हुई यह घटना

जैसे ही पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के प्लेयर पहुंचे वहां पहले से ही काफी लोग जमा थे। कुछ रिपोर्टर थे तो कुछ फैंस । इन सभी के बीच बाबर आजम पर आर्मी की सिक्युरिटी दी गई। जहां पाकिस्तान के कई आर्मी जवान एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। वहीं आर्मी के जवानों के बीच में घुसकर बाबर आजम एयरपोर्ट के बाहर बस तक गए। वहीं ऐसा ही कुछ नसीम शाह के लिए भी देखा गया जहां पाकिस्तानी आर्मी का जवाब नसीम शाह के हाथों को पकड़े हुए उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आया। वहीं एशिया कप में हार के बाद सुरक्षा पर और भी अधिक तरजीह दी गई थी की कोई फैन भावना में बहकर नादानी ना कर दें।
आसिफ अली के 3 मैच रहे बेहद खराब

आसिफ अली ने आखिरी तीन मुकाबले बेहद खराब रहे जहां अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में फरीद के साथ बहस होने पर उनके 25 फीसदी फि को काटा गया। वहीं इसके बाद लगातार दो श्रीलंका के साथ मैच में वे 0 पर आउट हुए। जहां इंटरव्यू में उन्होंने एक दिन में वे प्रैक्टिस के दौरान 160 छक्के मारने का दम भरा था उसपर अब सवालिया निशान बढ़ने लगा है। वहीं एयरपोर्ट पर अजीब घटना उनके साथ घटी
सेल्फी ना देने पर फैन ने उन्हें चिढ़ाया
आसिफ अली एयरपोर्ट पर एक पत्रकार के साथ सेल्फी ले रहे थे अचानक एक फैन ने उनका हाथ पकड़कर सेल्फी लेनी चाही जिससे वे नाराज़ हो गए और आगे निकल गए इसपर फैंस का गुस्सा बढ़ गया और नाराजगी में उन्होंने कहा “वेल प्लेड आसिफ” ।
video
آصف علی کے ساتھ شائقین کرکٹ کی 🤳🤳🤳🤳🤳@AasifAli45 #PakistanCricket #AsifAli pic.twitter.com/7jl3FYfpra
— Qadir Khawaja (@iamqadirkhawaja) September 12, 2022
;







