India vs Australia, 1st Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में आस्ट्रेलिया के 177 रनों के जवाब में 400 रन बनाए ।जहां पहली पारी में भारतीय टीम ने 223 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है। जहां अब भारतीय टीम का पलड़ा इस टेस्ट मैच में भारी दिखाई पड़ रहा है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी शुरू हो गई है। जहां भारत के जबरदस्त ऑल राउंडर अश्विन ने भारत को पहली सफलता उस्मान ख्वाजा के रूप में से दी है। आगे खबर विस्तार से ।
रोहित शर्मा , अक्षर और जडेजा के बाद शमी का धूम
ऑस्ट्रेलिया के के 177 रनों के जवाब में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 120 रनों की शानदार पारी खेली वहीं इसके बाद अक्षर पटेल ने 84 रनों का योगदान दिया तो दूसरी और रविंद्र जडेजा ने 70 बेहतरीन रन बनाए इसके बाद आए मोहम्मद शमी ने भी शानदार कैमियो पारी खेलते हुए 37 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया और टीम का स्कोर 400 का किया। वहीं भारतीय टीम ने 223 रनों की बढ़त बनाई।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ाई
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने दूसरी पारी की शुरुआत की जहां 7 रन के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा का विकेट रविचंद्रन अश्विन को मिला ।जहां अश्विन की फ्लाइट एक गेंद पर उस्मान ख्वाजा चकमा खा गए और तेजी से ड्राइव करने के चक्कर में गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप पर जिस तरह मुस्तैद खड़े विराट कोहली के हाथों में दे बैठे .
इस बार विराट कोहली ने कोई भी गलती नहीं की और शानदार कैच लपक कर उस्मान ख्वाजा की पारी का अंत किया। उस्मान ख्वाजा ने अपनी पारी में नौ गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 5 रन बनाए।
अश्विन ने अपनी पहली ही गेंद पर लिया विकेट

पहली पारी में अश्विन ने नाइटवॉचमैन की भूमिका निभाते हुए 62 गेंदों पर 23 रन बनाए, वहीं जब गेंद हाथों में आए तो उन्होंने उसमें भी करिश्मा दिखाने में कोताही नहीं बरती ।अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर उस्मान ख्वाजा को स्लिप में विराट के हाथों कैच आउट करवा कर उन्हें 5 रन के निजी स्कोर पर चलता है क्या और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया है।
वीडियो
Edged & taken! @ashwinravi99 strikes in his first over 👌 👌
Virat Kohli takes the catch 👍 👍
Australia lose Usman Khawaja.
Follow the match ▶️ https://t.co/SwTGoyHfZx#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/gAUfWqe4YR
— BCCI (@BCCI) February 11, 2023







