Vijay Hazare Trophy: महाराष्ट्र और यूपी के बीच दूसरे क्वाटर फाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए देखा गया । जहाँ यूपी के स्पिनर शिवा सिंह (Shiva Singh) के 49वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने एक के बाद एक 7 छक्के लगाकर स्पिनर गेंदबाज़ शिव सिंह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है । इस एक ओवर में नो बॉल के एक रन को मिलकर यूपी के इस स्पिनर गेंदबाज़ शिवा सिंह ने 43 रन लुटाये। आपको बता दें की शिवा सिंह (Shiva Singh) यूपी के बेहतरीन युवा स्पिन गेंदबाज़ हैं जो की भारत के घरेलू टूर्नामेंट्स (Domestic Tournaments) खेलते है। शिवा सिंह वही हैं जिन्होंने 2018 में भारत के अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में 36 रन देकर 2 विकेट लेकर भारत को खिताब दिलाने में विशिष्ट भूमिका अदा किया थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 के फाइनल विश्व कप मैच में 10 ओवर में 36 देकर 2 विकेट चटकाए थे। जहाँ उनका इकॉनमी 3.60 का रहा था । जहाँ उन्होंने छठे और सातवें नंबर के बल्लेबाज़ को पवेलियन भेजा था । वहीँ उस शानदार गेंदबाज़ को विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने रिमांड पर लेते हुए एक ओवर में 7 छक्के लगाकर गेंदबाज़ी की धज्जियां उदा दी ।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में शिवा सिंह का जन्म 16 अक्टूबर 1999 को हुआ था । शिवा बाएं हाथ के धाकड़ वहीँ जबरदस्त प्रतिभा के धनि शिव भारत की अंडर-19 का भी अंग रह चुके हैं । 6 लिस्ट ए मैच में 5 विकेट 4.10 की इकॉनमी से दिए हैं। 43 रन देकर 2 विकेट अभी तक का उनका करियर बेस्ट प्रदर्शन इस फॉर्मट में रहा है । टी20 क्रिकेट के आंकड़ों पर नज़र डालें तो शिव ने15 टी20 मैच में 9 विकेट हासिल कर लिए हैं । जान उनका इकॉनमी 6.98 का रहा है । अगर बेस्ट प्रदर्शन की बात करें तो टी20 मैच में 20 रन देकर तीन विकेट उनके जीवन का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है ।







