भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलने ब्रिस्बेन पहुंच चुकी है। भारतीय टीम को पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2 अभ्यास मैच खेलना है जहां 17 अक्टूबर को पहला और दूसरा मैच 19 को खेला जाएगा। वहीं इसके बाद भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में पहला मुकाबला खेलती नजर आयेगी।
16 देशों के कप्तान के साथ हुआ फोटो सेशन
गौरतलब है की टी 20 वर्ल्ड कप से पहले 16 देशों के कप्तान ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवालों के जवाब दिए इसके साथ ही फोटो सेशन किया गाया। जहां सभी 16 देशों के कप्तान एक साथ एक मंच पर दिखे जो की चार साल में।एक बार ही देखने मिलता हैं।
अभ्यास मैच में भारत को पानी होगी जीत

अभ्यास मैच में भारतीय टीम को ना केवल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मात देनी होगी वहीं कंडीशन और परिस्थिति को समझना भी होगा। जहां गाबा के मैदान पर भारतीय टीम का मुकाबला होगा । जहां दोनों ही मैच में भारत की सफलता की कामना फैंस करते नजर आएंगे। जहां अभ्यास मैच में मिली जीत का असर पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को मिलेगी।
ऋषभ पंत ऑटोग्राफ देते आए नजर

पंत अपने फैंस को निराश ना करते हुए एयरपोर्ट पर अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए। जहां पंत पर भी फैंस की नजर होगी। जहां अच्छा प्रदर्शन करने की दरकार होगी।
हार्दिक, कार्तिक , विराट दिखे स्टाइलिश

हार्दिक पंड्या काले चश्मे में जबरदस्त लग रहे थे वहीं कार्तिक भी खुशमिजाज दिखाई दे रह थे। जहां फिर से हार्दिक और कार्तिक को एक साथ स्पॉट किया गाया वहीं द्रविड , दीपक हुड भी साथ दिखे। ब्रिस्बेन पहुंचने के साथ ही टीम बस में बैठकर होटल के लिए रवाना हुई। विराट कोहली भी बेहद खुश लग रहे थे।
video
Touchdown Brisbane 📍#TeamIndia pic.twitter.com/HHof4Le3mP
— BCCI (@BCCI) October 15, 2022
;







