IND vs BAN:भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई है। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनल हक ने 84 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 168 रन पर 4 विकेट खोये हैं . वहीँ भारत के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली को तस्कीन अहमद ने अपनी जबरदस्त आउट स्विंग गेंद से चलता किया । जहाँ विराट कोहली मूर्ति बने बस देखते रह गए । जहाँ लंच से ठीक पहले विराट रन आउट होने से बाल बाल बचे थे वहीँ इसके ठीक बाद लंच के बाद वे आउट हुए ।
विराट ने खेले 24 रन की पारी
विराट इस मुकाबले में सभलकर खेल रहे थे जहाँ उन्होंने 73 गेंद में 24 रन की पारी खेली । वहीँ तस्कीन की गेंद पर चकमा खा गए और विकेट के पीछे आउट हुए ।
भारत ने खोये अपने 4 बड़े विकेट
मीरपुर में भारत ने दूसरे दिन लंच के बाद तक 4 विकेट खो दिए हैं जहाँ लोकेश राहुल (20) , शुभमन गिल (10) और पुजारा (24) और विराट कोहली (24) मैदान छोड़ चुके हैं जहाँ बांग्लादेश के स्पिनर ने कहर बरपाया है । वहीँ इसके बाद तस्कीन अहमद ने विराट कोहली का बड़ा विकेट हासिल किया ।
तस्कीन अहमद के आउट स्विंग का हुए शिकार

तस्कीन अहमद के 38 वे ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली चकमा खा गए। जहाँ गेंद पिच पर पड़ने के बाद अपना कांटा बदला और अतिरक्त उछाल और आउट स्विंग होती हुई गेंद विराट के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर नसरूल के दस्तानों में गई इसके बाद तस्कीन की ख़ुशी सातवें आसमान पर चली गई । जहाँ तस्कीन ने बड़ी शार्क फसा ली थी । वहीं पिच पर शानदार लग रहे विराट कोहली सस्ते में आउट हुए जहाँ एक बार फिर ऑफ स्टंप पर बाहर जाती गेंद ने उन्हें फिर से परेशां किया और 24 रन बनाकर वे आउट हुए ।
वीडियो
— Harsh hitange (@hitange_harsh) December 23, 2022







