भारतीय टीम के सूरज सूर्यकुमार यादव का जलवा बरक़रार है जहाँ तजा ICC रैंकिंग के अनुसार अभी भी वे बड़ी ही मजबूती के साथ दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज की कुर्सी पर कायम है । आपको बता दें की जब से सूर्यकुमार ने पहला स्थान पाया है तब से उन्होंने पीछे मुद कर नहीं देखा है । वहीँ अब न्यू जीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद उनके रेटिंग अंकों में और सुधर हो गया है । रेटिंग अंक पर नज़र डालें तो सूर्यकुमार के अब 890 रेटिंग पॉइंट्स हैं। जहाँ 31 रेटिंग अंक का इजाफा देखने मिल रहा है ।पिछले सप्ताह उनके पास 859 रेटिंग अंक थे। वहीँ विराट कोहली 2 स्थान फिसल गए हैं । नागे खबर विस्तार से ।
रिजवान को नहीं आने दे रहे सूर्यकुमार आगे
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। जहाँ यह तो तय है की सूर्यकुमार इस साल के अंत तक नंबर 1 बल्लेबाज़ के रूप में दिखाई देंगे । वहीँ अगर टी 20 में गेंदबाजी रैंकिंग की बात की जाये तो श्रीलंका के आल राउंडर वानिंदु हसारंगा नंबर-1 पर हैं। शाकिब अल हसन अभी भी विश्व के नंबर 1 प्लेयर के रूप में काबिज हैं ।
न्यूजीलैंड के खिलाफ जमाये गए शतक का हुआ सूर्यकुमार को फायदा

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का प्राप्त किया। जहाँ खेले गए 2 मैच में सूर्य कुमार के बल्ले से 124 रन निकले । जहाँ उनके जबरदस्त शतक के बाद उनके रेटिंग अंक में इजाफा हुआ ।
बाबर आज़म को हुआ एक स्थान का नुकसान
बाबर आज़म को एक स्थान का नुकसान हुआ है जहाँ वह तीसरे स्थान से लुढकर चौथे स्थान पर आ गए हैं जहाँ कन्वे अब 788 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं और रिजवान जो की नंबर 2 पर हैं उन्हें चुनौती दे रहे हैं । बाबर आज़म के 778 रेटिंग अंक हैं ।
विराट को हुआ 2 स्थान का नुकसान
कोहली 650 रेटिंग अंक के साथ 13वें नंबर पर हैं। जहाँ बटलर और एलेक्स हलेस उनसे आगे निकल गए हैं । वहीँ टॉप 20 में लोकेश राहुल का नाम भी है जिनके 882 रेटिंग अंक है ।
| 1 | सूर्यकुमार | 890 |
| 2 | मो रिजवान | 836 |
| 3 | कन्वे | 788 |
| 4 | बाबर आज़म | 778 |
| 5 | मारकर्म, | 748 |
| 6 | मलान | 719 |
| 7 | फ्लिप्स | 699 |
| 8 | रुसी | 693 |
| 9 | फिंच | 680 |
| 10 | निःसंका | 673 |







