वीडियो: सूर्यकुमार यादव ने रैंप छक्के से उड़ा फर्ग्युसन का होश, हर कोई रह गया दंग, 47 रन की पारी से मचाया धमाल

0
57
views
Suryakumar Yadav blew Ferguson's senses with a ramp six, everyone was stunned, rocked by an innings of 47 runs

India vs New Zealand, 1st T20I: मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 21 रन से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । हालाकिं इस मतवच में एक तरफ सूंदर और दूसरी तरफ सूर्यकुमार ने मैच में भारत को बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास किये लेकिन नियमित अंतराल में गिरते विकेट की वजह से भारत पर अतिरिक्त दवाब बनता रहा । वहीँ पारी की शुरुआत में ही 15 रन पर भारत के टॉप 3 बल्लेबाज़ मैदान छोड़ चुके थे वहीँ गेंदबाज़ी में अर्शदीप के आखिरी ओवर में लुटाये गए 26 रन भी भारत पर मुसीबत के बादल बनकर टूटे ।

सूर्यकुमार की तूफानी पारी

न्यू जीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचाने में कोई कसरनाही छोड़ी , हालाकिं सूर्यकुमार 3 रन से अर्धशतक से चुके लेकिन एक समय सूर्यकुमार के लाजवाब शॉट ने सब का दिल जीत लिया  था । सूर्या ने 34 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक138।04 की स्ट्राइक रेट से 47 रन की पारी खेली । जहाँ  सूर्या की इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने इस मैच में अंत तक जीत की आस को ज़िंदा रखा । हालाकिं इसके बाद सूंदर ने भी संघर्ष दिखते हुए 28 गेंद में 50 रन ठोके ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के धाकड़ बल्लेबाज़  डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 59 रन बनाए जहाँ उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े । ओपनर ड्वेन कॉन्वे ने 52 रन की बेहतरीन पारी खेली ।भारत के तरफ से वाशिंगटन सुंदर रहे जहाँ उन्होंने  दो विकेट चटकाए । शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। वही उमरान मलिक ने 1 ओवर में 16 रन लुटाये .वहीँ अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन खर्च किया ।

सूर्यकुमार के तूफानी छक्के

फर्ग्युसन के पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर जो की फर्ग्युसन ने लेंथ गेंद डाली थी उसे पहले से ही सूर्यकुमार ने पढ़ लिया और गेंद के दिशा में आकर अपने मिडिल और लेग स्टंप से हटकर उसे फाइन लेग की दिशा में आसमानी सैर करवाते हुए सीमा रेखा के बाहर कर दिया । जिस शॉट के बाद फर्ग्युसन के भी तोते उड़ गए । सूर्यकुमार ने अपनी पारी में जबरदस्त 2 छक्के जड़े । हालाकिं भारत यह मैच कई कारणों से हारी लेकिन सूर्यकुमार ने दिल जीत लिया ।


वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here