UP Warriorz vs Gujarat Giants, 3rd Match:यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का तीसरा मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम अकैडमी में खेला जा रहा है। जहां गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ,वहीं गेंदबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम के जोशीली ऑल राउंडर प्लेयर दीप्ति शर्मा ने यूपी को पहली सफलता दिलाई जहां उन्होंने अपने पहले ही ओवर में धमाल मचा दिया। जहां उन्होंने सोफी को अपने यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। जहां उन्हें। कोई भी आता पता गेंद का नहीं चला और गेंद विकेट से जा लगी।
मेघना ने दिखाया संघर्ष
गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज मेघना ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन की पारी खेली वहीं पहले विकेट के लिए मेघना और सोफी ने मिलकर 34 रन की साझेदारी हुई।
दीप्ति शर्मा ने दिलाई यूपी को पहली सफलता

दीप्ति शर्मा ने पारी के चौथी ओवर में सोफी को बोल्ड कर पहली सफलता यूपी को दिलाई। जहां उन्होंने चौथी ओवर की पांचवी गेंद पर यॉर्कर गेंद डाली। जहां दीप्ति शर्मा ने यह देख लिया की सोफी हवाई शॉट खेलने के लिए बाहर निकलने वाली हैं वहीं ऐसा देखकर दीप्ति शर्मा ने यॉर्कर लेंथ पर गेंद डाल दी जहां सोफी जबतक बल्ला लगा पाती तब तक उनका विकेट गिर चुका था , जहां गेंद का बल्ले से संपर्क नहीं हुआ और गेंद ने बेल्स को उखाड़ दिया।
सोफी ने 2 चौके की मदद से 11 गेंद पर 13 रन की पारी।खेली। जहां पावर प्ले के अंदर गुजरात ने अपने 2 विकेट खोए।
गुजरात ने 3 बदलाव किए
मुंबई से पहला मैच 143 रन से हरने के बाद गुजरात ने तीन बड़े बदलाव किये जहाँ गुजरात की कप्तान बेथ मूनी इंजरी के चलते मैच नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह टीम में सोफिया डंकली को शामिल किया गया। मोनिका पटेल की जगह सुष्मा वर्मा और जॉर्जिया वेयरहेम की जगह किम गार्थ को टीम में मौका मिला है ।
वीडियो
🤓 Sharmaji ki beti ki ‘right-arm off-spin’ ❤️🔥 #UPvGG @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/scnZwPFljZ
— JioCinema (@JioCinema) March 5, 2023







