भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल में ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का अंत हुआ। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे से 3-0 से श्रृंखला जीती। जहां भारतीय टीम ने जिंबाब्वे का क्लीनस्वीप 3/0 से किया, वहीं इस सीरीज में भारत की ओर से शुभमन गिल ने 3 मैचों में सर्वाधिक 245 रन बनाकर मैन ऑफ़ द सीरीज के खिताब से भी नवाजे गए। वहीं इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन का शुभमन गिल को भरपूर लाभ मिला है। जहां उन्होंने ICC One Day Ranking में जबरदस्त उछाल दर्ज की है और हार्दिक पाण्डया को भी पछाड़ दिया है। आगे खबर विस्तार से।
जिम्बाब्वे में चमके शुभमन गिल

वेस्टइंडीज दौरे पर जहां शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका में थे वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर लोकेश राहुल के आने से उनके पोजिशन में दुसरे और तीसरे मैच में फर्क पड़ा। जहां लोकेश राहुल ने धवन की साथ पारी की शुरुआत करते नजर आए लेकिन इस युवा टैलेंट ने अपने बल्ले की टाइमिंग का जलवा पूरे विश्व को दिखाया।
जहां शुभमन गिल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया वहीं सीरीज में शुभमन गिल ने पहले वंडे मैच में 72 गेंद में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली । दुसरे मुकाबले में शुभमन गिल ने 34 गेंद में 33 रन की पारी खेली। तीसरे मैच में शुभमन गिल ने 130 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 97 गेंद में 15 चौके और 1 छक्का जड़ा था। यह उनका करियर का पहला वंडे शतक रहा।
शुभमन गिल ने वंडे रैंकिंग में मचाया धमाल
शुभमन गिल को अपने शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है जहां 35 पायदान का फायदा मिला है। जहां शुभमन गिल अब 38 वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। जहां अब शुभमन गिल के 570 रेटिंग अंक हैं। वहीं उन्होंने हमवतन प्लेयर हार्दिक को पछाड़ दिया है जहां हार्दिक पंड्या वंडे रैंकिंग में 51 वें पायदान पर हैं।
वहीं लोकेश राहुल इस शृंखला के बाद 35 वें पायदान पर आ गए हैं साथ में धवन की बात की जाए तो धवन को भी एक पायदान का नुकसान पहुंचा है और वे 696 रेटिंग अंक के साथ 13 वें पायदान पर आ गए हैं।







